महिला आरक्षण बिल पर राज्यसभा में पीएम मोदी ने विपक्ष के लिए कही खास बात
महिला आरक्षण बिल को लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी पास कर दिया गया है। इस बिल को राज्यसभा में सर्वसम्मति से पास किया गया है। इस बिल पर बोलते हुए पीएम मोदी ने सभी सांसदों से अपील की थी कि वह इस बिल का सर्वसम्मित से समर्थन करें और इसके पक्ष में मतदान करें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दो दिन से अत्यंत महत्वपूर्ण विधेयक पर विस्तार से चर्चा हो रही है। करीब 132 माननीय सदस्यों ने दोनों सदनों में मिलाकर बहुत ही सार्थक चर्चा की है। भविष्य में भी इस चर्चा का एक-एक शब्द आने वाली हमारी यात्रा में हम सबको काम आने वाला है। इसलिए हर एक बात का अपना एक महत्व है और मूल्य है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं सभी माननीय सांसदों का हृदय से अभिनंदन करता हूं, हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। यह जो स्पिरिट पैदा हुआ है, यह स्पिरिट देश के जन-जन में एक नया आत्मविश्वास पैदा करने का काम करेगा। हम सभी माननीय सांसदों ने, सभी राजनीतिक दलों ने एक बहुत बड़ी अहम भूमिका निभाई है।
Recommended Video
नारी शक्ति को विशेष सम्मान सिर्फ एक विधेयक के पास होने से मिल रहा है ऐसा नहीं है, इस विधेयक के प्रति देश के सभी राजनीतिक दलों की सकारात्मक सोच होना, यह हमारे देश की नारी शक्ति को एक नई ऊर्जा देने वाली है। यह नए विश्वास के साथ राष्ट्र निर्माण में योगदान देने में नेतृत्व के साथ आगे आएगी, यह अपने आप में भी हमारे उज्जवल भविष्य की गारंटी बनने वाली है।
मैं इस सदन का समय ज्यादा लेता नहीं हूं, मैं सिर्फ जो भावना आपने व्यक्त की है उसके लिए आभार व्यक्त करता हूं। जब मतदान होगा तो मेरा आप सबसे आग्रह है कि यह उच्च सदन है, चर्चा भी उत्तम करने का प्रयास हुआ है। मतदान भी सर्वसम्मति से करके हम देश को एक नया विश्वास दें। इसी अपेक्षा के साथ मैं सबका हृदय से धन्यवाद करता हूं।












Click it and Unblock the Notifications