जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी का बड़ा बयान, एक्शन में अमित शाह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जम्मू कश्मीर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने तल्ख शब्दों में कहा है कि जम्मू कश्मीर के दुश्मनों को हम नहीं छोड़ेंगे।

श्रीनगर में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि हम इस क्षेत्र में शांति स्थापित करने की हर संभव कोशिश करेंगे और हाल ही में जो आतंकी हमले हुए थे, उसके स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर हालात की समीक्षा की जा रही है।

narendra modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अमन और इंसानियl के दुश्मनों को जम्मू कश्मीर की तरक्की पसंद नहीं है। आज वो आखिरी कोशिश कर रहे हैं कि जम्मू कश्मीर का विकास रुक सके, यहां अमन-चैन स्थापित ना हो। हाल ही में जो आतंकी घटना हुई है, उसे सरकार ने गंभीरता से लिया है।

गृहमंत्री ने जम्मू कश्मीर प्रशासन के साथ मिलकर सारी व्यवस्थाओं की समीक्षा की है। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि जम्मू कश्मीर के दुश्मनों को सबक सिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। जम्मू कश्मीर की नई पीढ़ि स्थायी शांति के साथ ही जीवन यापन करेगी। जम्मू कश्मीर ने तरक्की का जो रास्ता चुना है, उस रास्ते को हम और मजबूत करेंगे।

पीएम ने कहा कि मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि हम जम्मू कश्मीर के दुश्मनों को सबक सिखाने में जरा भी हिचकिचाएंगे नहीं। लोग यहां शांति से रहेंगे। नई युवा पीढ़ि यहां स्थायी शांति चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+