'राष्ट्रपति के अभिभाषण में प्रगति और सुशासन का रोडमैप', संसद के पहले सत्र पर PM मोदी

Parliament Session 2024:लोकसभा चुनाव 2024 के बाद संसद का पहला सत्र आज यानी गुरुवार से शुरू हुआ। नवनिर्वाचित लोकसभा सदस्यों के शपथ ग्रहण और स्पीकर के चयन के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दोनों सदनों के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इस पर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा क‍ि मुर्मू के संसद के दोनों सदनों को दिए गए अभिभाषण ने प्रगति और सुशासन का रोडमैप प्रस्तुत किया है।

पीएम मोदी ने एक्स(पूर्व में ट्व‍िटर) पर एक पोस्ट शेयर किया और राष्ट्रपति के अभिभाषण को व्यापक बताया। कहा कि इसमें भारत द्वारा की जा रही प्रगति और भविष्य की संभावनाओं को शामिल किया गया है।

Parliament Session 2024

प्रधानमंत्री ने एक्स पर लिखा क‍ि राष्ट्रपति जी का संसद के दोनों सदनों को दिया गया अभिभाषण व्यापक था और इसमें प्रगति और सुशासन का रोडमैप प्रस्तुत किया गया। इसमें भारत द्वारा की जा रही प्रगति और भविष्य की संभावनाओं को शामिल किया गया है। उनके अभिभाषण में कुछ प्रमुख चुनौतियों का भी उल्लेख किया गया है, जिन्हें हमें अपने नागरिकों के जीवन में गुणात्मक परिवर्तन सुनिश्चित करने के लिए सामूहिक रूप से दूर करना होगा।

'राष्ट्रपति ने 2047 तक विकसित देश बनाने का संदेश द‍िया'
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि राष्ट्रपति ने एकजुटता, देश को आगे ले जाने और 2047 तक इसे विकसित देश बनाने का संदेश दिया।यह एक बहुत अच्छा, सकारात्मक संदेश है और यह एक विशेष अवसर है। राष्ट्रपति ने हमें एकजुटता का संदेश दिया, देश को आगे बढ़ाने का संदेश दिया और कहा कि हम 2047 तक इसे कैसे विकसित देश बना सकते हैं। उन्होंने एक स्पष्ट दृष्टिकोण और एक स्पष्ट रास्ता तय किया है। हमारी लोकतांत्रिक संस्थाएं मजबूत हैं। हमें उन पर गर्व है। हमें उन पर भरोसा है।

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा क‍ि चुनाव आयोग की शानदार भूमिका, आम लोगों के मतदान करने के तरीके, महिलाओं के मतदान करने के तरीके और अपनी पसंद की सरकार और प्रतिनिधि के लिए अपना भविष्य तय करने के बारे में बात की।

नई योजनाएं बजट के जरिए आएंगी: अठावले
वहीं, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा क‍ि राष्ट्रपति के अभिभाषण में सरकार के फैसलों का जिक्र है। नई योजनाएं बजट के जरिए आएंगी, लेकिन विपक्ष द्वारा इसकी आलोचना करने का कोई मतलब नहीं है। राष्ट्रपति का अभिभाषण अच्छा था...विपक्ष के आरोपों में कोई तथ्य नहीं है। इससे पहले, राष्ट्रपति मुर्मू ने गुरुवार को देश को आश्वासन दिया कि आगामी संसद सत्र में केंद्रीय बजट के दौरान प्रमुख आर्थिक और सामाजिक फैसले और ऐतिहासिक कदमों की घोषणा की जाएगी।

जानें क्‍या कहा राष्ट्रपति मुर्मू ने?

  • राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा क‍ि आगामी सत्रों में यह सरकार इस कार्यकाल का पहला बजट पेश करने जा रही है। यह बजट सरकार की दूरगामी नीतियों और भविष्य के विजन का प्रभावी दस्तावेज होगा। बड़े आर्थिक और सामाजिक फैसलों के साथ-साथ इस बजट में कई ऐतिहासिक कदम भी देखने को मिलेंगे।
  • संसद को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति ने आगे कहा कि सरकार भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में काम कर रही है। रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के संकल्प ने आज भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना दिया है। 10 साल में भारत 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
  • उन्होंने आगे कहा क‍ि साल 2021 से वर्ष 2024 तक भारत ने औसतन 8 प्रतिशत की दर से विकास किया है। दुनिया के विभिन्न हिस्सों में महामारी और संघर्षों के बावजूद, भारत इस विकास दर को हासिल करने में सक्षम रहा है। यह पिछले 10 वर्षों में राष्ट्रीय हित में किए गए सुधारों और निर्णयों के कारण संभव हुआ है। आज भारत वैश्विक विकास में 15 प्रतिशत का योगदान देता है। मेरी सरकार भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में काम कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+