Lok Sabha Election 2024: 'हमारा गठबंधन देश को आगे ले जाना चाहता है', NDA की बैठक में पहुंचने से पहले PM मोदी
Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में आयोजित एनडीए की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे। उससे पहले मोदी ने यह स्पष्ट कर दिया कि उनका गठबंधन देश को आगे ले जाना चाहत है।
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी बिसात बिछनी शुरु हो चुकी है। एक तरफ, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) लगातार तीसरी बार सत्ता में काबिज होने के लिए पूरा जोर लगा रही है। दूसरी तरफ, विपक्षी दल भी एकजुट होकर सत्ता से मोदी सरकार को बाहर करने की रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
दिल्ली में बीजेपी और एनडीए की बैठक में मंथन मंगलवार को किया गया। वहीं, शाम 5 बजकर 25 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस बैठक में शामिल होने 'द अशोक होटल' पहुंचे। पीएम का स्वागत महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया। इस बैठक में विपक्षी गठबंधन से मुकाबले और आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

बैठक में पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि यह बहुत की खुशी की बात है कि हमारे एनडीए गठबंधन के साथी आज दिल्ली में एकत्र हुए हैं। हमारा गठबंधन समय की कसौटी पर खरा उतरने वाला गठबंधन है, जो राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाना और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करना चाहता है।
बैठक में ये 38 राजनीतिक दल मौजूद
पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हो रही एनडीए की बैठक में कुल 38 राजनीतिक दल भाग ले रहे हैं। जिसमें भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी), शिव सेना शिंदे गुट (एसएचएस), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी-अजीत पवार), राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (पशुपति कुमार पारस के नेतृत्व वाली), ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (AIADMK), अपना दल (सोनेलाल), नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी), नेशनलिस्ट डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी), ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आजसू), सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा (एसकेएम), मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी), नागा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ), रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (अठावले), असम गण परिषद (एजीपी), पट्टाली मक्कल काची (पीएमके), तमिल मनीला कांग्रेस (टीएमसी), यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) शामिल हैं।
इनके साथ ही बैठक में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (SBSP), शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त), महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी), जननायक जनता पार्टी (जेजेपी), प्रहार जनशक्ति पार्टी, राष्ट्रीय समाज पक्ष, जन सुराज्य शक्ति पार्टी, कूकी पीपुल्स अलाइंस, यूनाइटेड, डेमोक्रेटिक पार्टी (मेघालय), हिल स्टेट पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी, निषाद पार्टी, ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस (एआईएनआरसी), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM), जन सेना पार्टी (जेएसपी), हरियाणा लोकहित पार्टी, भारत धर्म जनसेना, केरल कामराज कांग्रेस, पुथिया तमिलगम, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), गोरखा नेशनल लिबरेशन फ्रंट भी हिस्सा ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications