पोलैंड दौरे पर PM नरेंद्र मोदी, कहा- 'युद्ध के मैदान में नहीं हो सकता किसी भी समस्या का समाधान'

PM Modi Poland Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड दौरे पर है। अपने दौरे के दौरान पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, आप लंबे समय से भारत के अच्छे मित्र रहे हैं। भारत और पोलैंड की मित्रता को मजबूत करने में आपका बहुत बड़ा योगदान है। आज का दिन भारत और पोलैंड के संबंधों में विशेष महत्व रखता है।'

पीएम मोदी ने कहा आज 45 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने पोलैंड का दौरा किया है। मेरे तीसरे कार्यकाल की शुरूआत में ही मुझे ये सौभाग्य मिला है। इस अवसर पर मैं पोलैंड की सरकार और यहां के लोगों का विशेष आभार व्यक्त करता हूं। 2022 में यूक्रेन संकट के दौरान फंसे हुए भारतीय छात्रों को निकालने के लिए आपने जो उदारता दिखाई, उसे हम भारतवासी कभी नहीं भूल सकते हैं।

PM Narendra Modi

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत का दृढ़ विश्वास है कि युद्ध के मैदान में किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो सकता। किसी भी संकट में निर्दोष लोगों की जान जाना पूरी मानवता के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। हम शांति और स्थिरता की शीघ्र बहाली के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन करते हैं। इसके लिए भारत अपने मित्र देशों के साथ हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार है।

पोलैंड में इंडोलॉजी और संस्कृत की बहुत पुरानी और समृद्ध परंपरा है। भारतीय सभ्यता और भाषाओं में गहरी रुचि ने हमारे संबंधों की मजबूत नींव रखी है। मैंने कल हमारे लोगों के बीच गहरे संबंधों का प्रत्यक्ष और जीवंत उदाहरण देखा। मुझे कोल्हापुर के महाराजा की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य मिला। मुझे खुशी है कि आज भी पोलैंड के लोग उनकी परोपकारिता और उदारता का सम्मान करते हैं।

उनकी याद को अमर बनाने के लिए हम भारत और पोलैंड के बीच जाम साहब नवानगर यूथ एक्शन प्रोग्राम शुरू करने जा रहे हैं। हर साल पोलैंड से 20 युवाओं को भारत की यात्रा पर ले जाया जाएगा। इतना ही नहीं, पीएम ने कहा कि इस वर्ष हम अपने राजनयिक संबंधों की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। इस अवसर पर हमने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी में परिवर्तित करने का निर्णय लिया है।

भारत और पोलैंड के संबंध लोकतंत्र और कानून के शासन जैसे साझा मूल्यों पर आधारित हैं। उन्होंने कहा कि भारत और पोलैंड अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी करीबी तालमेल के साथ आगे बढ़ रहे हैं। हम दोनों सहमत हैं कि वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ तथा अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में रिफॉर्म वर्तमान समय की मांग है।

कहा कि जनवरी 2025 में पोलैंड यूरोपियन यूनियन की अध्यक्षता संभालेगा। मुझे विश्वास है कि आपके सहयोग से भारत और EU के संबंधों को बल मिलेगा। यूक्रेन और पश्चिम एशिया में चल रहा संघर्ष हम सभी के लिए गहरी चिंता का विषय है। भारत का ये दृढ़ विश्वास है कि किसी भी समस्या का समाधान रणभूमि में नहीं हो सकता।

किसी भी संकट में मासूम लोगों की जान की हानि संपूर्ण मानवता के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई है। हम शांति और स्थिरता की जल्द से जल्द बहाली के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थन करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+