'कांग्रेस के बड़े-बड़े नेताओं की लाल डायरी का नाम सुनते ही बोलती बंद हो रही', PM मोदी ने साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राजस्थान के सीकर में अपने भाषण में "लाल डायरी" का जिक्र किया और कहा कि इसमें कांग्रेस सरकार के कई रहस्य हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान में सरकार चलाने के नाम पर सिर्फ लूट की दुकान चलाई है और झूठ का बाजार चलाया है। झूठ की दुकान का सबसे ताजा प्रोजेक्ट है, राजस्थान की 'लाल डायरी'।

PM Modi on Red Diary

पीएम मोदी ने कहा, ''कहते हैं इस 'लाल डायरी' में कांग्रेस सरकार के काले कारनामे दर्ज हैं। लोग कह रहे हैं कि 'लाल डायरी' के पन्ने खुले तो अच्छे-अच्छे निपट जाएंगे। कांग्रेस के बड़े से बड़े नेताओं की इस 'लाल डायरी' का नाम सुनते ही बोलती बंद हो रही है। ये लोग भले ही मुंह पर ताला लगा लें, लेकिन ये 'लाल डायरी' इस चुनाव में कांग्रेस का डिब्बा गोल करने जा रही है।''

पीएम मोदी ने भाषण राजस्थान के सीकर में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए दिया है। पीएम मोदी ने कहा, ''कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने एक नया पैंतरा चलाया है, ये पैतरा है- नाम बदलने का। पहले के जमाने में कोई पीढ़ी या कंपनी बदनाम हो जाती थी तो तुरंत नया बोर्ड लगाकर लोगों को भ्रमित कर अपना धंधा पानी चलाने की कोशिश करती थी। कांग्रेस भी वहीं कर रही है। UPA के कुकर्म याद न आए इसलिए उसे बदलकर I.N.D.I.A कर दिया है।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+