VIDEO: सिक्योरिटी रूट के बिना दिल्ली की सड़कों पर निकले PM मोदी, फंस गए जाम में
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 'स्वच्छता ही सेवा आंदोलन' की शुरुआत की। इस कार्यक्रम की शुरुआत करने के बाद प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली के आंबेडकर स्कूल में पहुंचे। पीएम के इस कार्यक्रम के लिए उसके सुरक्षा अधिकारियों ने सिक्योरिटी रूट तय नहीं किए थे। पीएम मोदी के काफिले के लिए कोई सिक्योरिटी रूट न होने के कारण पीएम मोदी कनॉट पैलेस के पास जाम में फंस गए।

पीएम मोदी के काफिले को निकालने के लिए पुलिस प्रशासन को आना पड़ा
बताया जा रहा है कि ऐसा इसलिए किया गया ताकि आम जनता को सुबह काम पर जाते समय परेशानी ना हो। थोड़ी देर जाम के बाद पीएम मोदी के काफिले को निकालने के लिए पुलिस प्रशासन को आना पड़ा। हालांकि ट्रैफिक पुलिस की मदद से वे जाम से निकले और पहाड़गंज स्थित स्कूल पहुंचे।

पीएम ने परिसर में फैली गंदगी को हाथ से भी साफ किया
पहाड़गंज के रानी झांसी स्थित बाबा भीमराव आंबेडकर स्कूल पहुंचकर प्रधानमंत्री ने स्कूल परिसर में झाडू लगाया है। उन्होंने परिसर में फैली गंदगी को हाथ से भी साफ किया है। स्कूल के बच्चों में प्रधानमंत्री को देखकर काफी उत्साह था। इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे भी साथ रहे। उन्होंने उनसे बातचीत भी की और उन्हें स्वच्छता के लिए प्रेरित किया।

4 साल में की 60 साल जितनी सफाई
पीएम मोदी ने कहा, 'स्वच्छता का कवरेज जो कभी 40 पर्सेंट था, अब स्वच्छता का कवरेज 90 पर्सेंट तक है। किसने सोचा होगा कि 4 साल में हम स्वच्छता के मामले में इतनी प्रगति कर लेंगे, जितनी पिछले 60 से 70 सालों में न हो पाई। किसी ने न सोचा था कि 4 वर्ष में 8 करोड़ शौचालय बनेंगे।
-
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
PM Modi ने मिडिल ईस्ट युद्ध पर दी सख्त चेतावनी, जंग जारी रही तो भुगतने पड़ेगे गंभीर दुष्परिणाम -
Shaheed Diwas 2026: 'शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले', 23 मार्च को क्यों मनाते हैं शहीद दिवस? -
लोकसभा में पीएम मोदी का बड़ा बयान- 'जहाजों पर हमला अस्वीकार्य, भारतीयों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता' -
Trump PM Modi Talks: 'होर्मुज' तेल के रास्ते पर ट्रंप ने PM मोदी से क्या-क्या कहा? US-Iran तनाव के बीच मंथन -
Iran-America War: 'दुनिया युद्ध की आग में, पर भारत बेखौफ', मिडिल ईस्ट संकट पर पीएम मोदी का बड़ा बयान -
धामी सरकार के चार साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बधाई संदेश में कही बड़ी बातें, जानिए क्या -
PM मोदी ने बनाया इतिहास: सबसे लंबे समय तक सरकार प्रमुख रहने का रिकॉर्ड, CM रेखा गुप्ता ने दी बधाई -
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या?












Click it and Unblock the Notifications