#FitnessGoals मोदी के मंत्री जिम में एक्सरसाइज करते नजर आए, कहा- ड्रग्स से दूर रहें
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने गुरुवार को एक वोडियो पोस्ट किया है जिसमें वे जिम में एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं।
नई दिल्ली। अक्सर अपनी बेबाक टिप्पणी की वजह से चर्चा में रहने वाले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। वजह इस बार विवादित मुद्दा या विचार नहीं बल्कि हेल्थ है।
दरअसल केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने गुरुवार को एक वोडियो पोस्ट किया है जिसमें वे जिम में एक्सरसाइज करते दिख रहे हैं। रिजिजू ने इसके साथ ही एक पोस्ट भी लिखी है जिसमें उन्होंने कहा है कि यंग फ्रेंड्स, ड्रग्स से दूर रहें, फिट रहें। आइए नरेंद्र मोदी जी के नए इंडिया के सपने को पूरा करें।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू के साथ इस फोटों में भारत के आन-बान और शान निशानेबाज और केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ भी हैं, जिनके लिए रिजिजू ने लिखा है कि मैं राठौड़ (राज्यवर्धन सिंह राठौड़) के जवाब में 30 मिनट जिम में बिताता हूं। राठौड़ मुझे कठिन चुनौती देते हैं।
वीडियो पोस्ट किया...
मालूम हो कि रिजिजू ने एक दिन पहले ही केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ का जिम में पुश अप्स करते हुए वीडियो पोस्ट किया था।
राठौड़ मुझे कठिन चुनौती देते हैं...
रिजिजू ने अपने कमेंट में लिखा था कि ड्यूटी के दौरान हमारे पास फिजिकल फिटनेस के लिए वक्त नहीं होता, लेकिन मेरे ओलिम्पियन कलीग राज्यवर्धन सिंह राठौड़ कुछ वक्त निकालकर मुझे कठिन चुनौती देते हैं।
राठौड़ ने जवाब दिया
जिस पर केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने जवाब दिया था कि हा, हा, हा...अपने बिजी शेड्यूल के बावजूद आप मुकाबले से परे और प्रेरणा देने वाले हैं।
रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने की तारीफ
इस वीडियो पर रेलमंत्री सुरेश प्रभु ने तारीफ करते हुए ट्वी किया कि फिटनेस और कठोर शासन के लिए राठौड़ और रिजिजू का कमिटमेंट। काश, मैं उनके जैसा थोड़ा भी कर सकता, जिस पर राठौड़ ने जवाब दिया कि सर हम खुश और गर्व से भरे हैं कि आपने भारतीय रेल को फिट रखा है जो कि एक मुश्किल काम है।

खुल गया राज आखिर पीएम नरेंद्र मोदी कैसे करते हैं 18 घंटे लगातार काम?
एम्स में आयोजित नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन के सम्मेलन में बात कर रहे है योग गुरू ने कहा कि पीएम तो 'कर्म योगी' है।












Click it and Unblock the Notifications