गुजरात में जीत के बाद पीएम मोदी के छोटे भाई प्रह्रलाद ने किए द्वारकाधीश के दर्शन
अहमदाबाद। गुजरात चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत से देश भर के पार्टी कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। पार्टी मेंबर खुशियां मना रहे हैं तो वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्रलाद मोदी द्वारका मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। गुजरात चुनाव में हुई बीजेपी की जीत के बाद जहां एक ओर पार्टी के कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं वहीं दूसरी ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई प्रह्रलाद मोदी द्वारका मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे। बता दें कि बीजेपी को गुजरात में 99 सीटें मिली हैं। इसके साथ ही पार्टी ने हिमाचल चुनाव में भी बाजी मार ली है। दोनों ही राज्यों में कांग्रेस को हार मिली है।

दोनों ही राज्यों में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा है। बीजेपी की बंपर जीत के बाद प्रह्लाद मोदी द्वारका स्थित द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे, जहां पर उन्होंने पूजा-अर्चना की। आपको बता दें कि गुजरात चुनाव के सेकेंड फेज में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी साबरमती में वोट डालने पहुंचे थे तो उस वक्त उन्होंने अपने बड़े भाई सोमाभाई मोदी का पैर छुआ था। हुआ ये था कि वोटिंग सेंटर पर जब पीएम मोदी अपने काफिले से उतरे तो उन्हें देखने भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ के बीच मोदी के बड़े भाई सोमाभाई मोदी भी खड़े थे। सिक्युरिटी घेरा तोड़ मोदी सोमाभाई के पास पहुंचे और उनके पैर छूए।
सोमाभाई मोदी की जिंदगी आज भी भव्यता और चमक-दमक से दूर है। वे पहले की ही तरह दोपहर के वक्त आश्रम में शंख बजाते और दैनिक काम भी पहले की ही तरह करते हैं। उनके चेहरे से रतिभर नहीं झलकता कि वे देश के पीएम के बड़े भाई हैं। सोमाभाई 2001 में गुजरात में आए भूकम्प के बाद से यहां रह रहे हैं। उसी साल के अंत में नरेंद्र मोदी राज्य के सीएम बने थे, तब भी सोमाभाई के जीवन और सेवाभाव में कोई फर्क नहीं आया। वे इस आश्रम में रक्तदान शिविर और हेल्थकेयर कैंप भी लगवाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications