पीएम मोदी की शुद्ध हिंदी सुनकर परेशान हुए यूजर्स, सोशल मीडिया पर आई फनी जोक्स की बाढ़
नई दिल्ली। कोरोना संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार रात आठ बजे देश को संबोधित किया, उन्होंने अपने भाषण में 20 लाख करोड़ के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया और साथ ही लॉकडाउन को आगे बढ़ाए जाने की घोषणा भी की, हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि लॉकडाउन का चौथा चरण नए रंग रूप वाला होगा और 18 मई से पहले देश को इसकी जानकारी दे दी जाएगी, पीएम के संबोधन के तुरंत बाद सोशल मीडिया पर देशभर से रिएक्शन आने शुरू हो गए, बहुत सारे लोगों ने पीएम मोदी के लोकल प्रोडक्ट को प्राथमिकता देने की बात का समर्थन किया लेकिन कुछ लोग सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की शुद्ध हिंदी से परेशान दिखे।

लोगों को समझ नहीं आई पीएम मोदी की शुद्द हिंदी
सोशल मीडिया पर इस वक्त पीएम मोदी की हिंदी को लेकर बने जोक्स की बाढ़ आई है, कुछ यूजर्स ने लिखा है कि पीएम मोदी को तो हिंदी और संस्कृत की क्लास देनी चाहिए क्योंकि उनके भाषण को समझने के लिए तो हमें शब्दकोश लेकर बैठना पड़ेगा, तो कुछ यूजर्स ने लिखा है कि केवल एक भाषण में पीएम मोदी इतिहास, हिंदी, अर्थशास्त्र सब पढ़ा देते हैं, तो कुछ यूजर्स ने फनी फोटो शेयर करने के साथ लिखा, मोदी जी, इंग्लिश प्लीज।
सोशल मीडिया पर जोक्स की भरमार
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी के मुताबिक 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज देश के कुटीर उद्योग, गृह उद्योग, मझोंले उद्योग यानि एमएसएमई के लिए है, जो करोड़ों लोगों की आजीविका का साधन है। उनके मुताबिक ये आत्म निर्भर भारत के मजबूत आधार हैं, ये पैकेज देश के श्रमिक, किसान के लिए जो हर स्थिति में देश के लिए परिश्रम कर रहा है।
यूजर्स ने कहा-आत्मनिर्भर Make In India का हिंदी वर्जन है
पीएम के मुताबिक यह पैकेज उस मध्यम वर्ग के लिए है जो ईमानदारी से टैक्स देता है और देश के विकास में अपना योगदान देता है। यह आर्थिक पैकेज उस उद्योग जगत के लिए है जो देश को बुलंदी देने के लिए संकल्पित है। पीएम मोदी ने ये भी बताया कि बुधवार से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आने वाले कुछ दिनों तक इस आर्थिक पैकेज का विस्तार से जानकारी देती रहेंगी।
'तमिलनाडु वाले हिंदी को कैसे समझें मोदी जी'
इससे पहले पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया का चार महीने से ज्यादा समय कोरोना वायरस के साथ बीत चुका है। उन्होंने कोरोना से मरने वालों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई है और कहा है कि एक वायरस ने दुनिया को तहस-नहस कर दिया है।
हिंदी ने खड़ी की यूजर्स की परेशानी
पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने आपदा को अवसर में बदल दिया, उन्होंने कहा कि यह महामारी भारत के लिए एक संकेत, एक संदेश और अवसर लेकर भी आई है। पहले यहां एक भी पीपीई किट नहीं बनती थी, आज भारत में हर रोज 2 लाख पीपीई किट और 2 लाख एन 95 मास्क बनाए जा रहे हैं।
-
Radhikaraje Gaekwad को है बेटा ना होने का मलाल? 25000 करोड़ के महल में रहने वाली रानी ने खोला राज -
Aamir Khan: इतनी मोहब्बत थी तो रीना को छोड़ा क्यों? आमिर के शराब पीने वाली बात पर क्यों भड़के लोग? -
Chat Viral: 'परमिशन मांग रहे हो या बता रहे हो', बीमार एम्प्लॉई की छुट्टी पर मैनेजर की डिमांड सुन भड़के यूजर्स -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Gold Rate Alert: भारत में सोना खरीदना अब और होगा महंगा? रूस के फैसले से बढ़ सकते हैं दाम, 1 मई से दिखेगा असर -
Gold Rate Today: सोना सस्ता हुआ या महंगा? दिल्ली से मुंबई तक क्या है 22K और 18K के रेट, अभी खरीदें या रूके? -
Sikkim Landslide: सिक्किम में भूस्खलन से हाहाकार! लाचेन में 1600 टूरिस्ट फंसे, सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू -
Silver Rate Today: चांदी में भारी गिरावट, 3671 गिरे दाम, अब 100 ग्राम से 1 किलो तक,किस भाव में मिल रहा सिल्वर -
Jaya Bachchan Birthday: जया भादुड़ी कैसे बनीं बच्चन? किस Caste से हैं अमिताभ बच्चन? Guddi से शुरू Love Story












Click it and Unblock the Notifications