हाथ और फिर दिल मिले, 3KM तक PM मोदी ने UAE राष्ट्रपति संग यूं किया रोड शो-VIDEO
तीन दिवसीय वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल शिखर समिट-2024 का आगाज 10 जनवरी से गांधीनगर में होने जा रहा है। समिट की पूर्व-संध्या पर मंगलवार को संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ करीब तीन किलोमीटर तक पीएम मोदी ने एक भव्य रोड शो किया।
इससे पहले, पीएम मोदी ने अहमदाबाद एयरपोर्ट पर शेख का भव्य स्वागत किया। स्वागत करने के बाद शाम को पीएम मोदी ने यूएई राष्ट्रपति संग 3 किलोमीटर तक लंबा मेगा रोड शो शुरू हुआ।

विदेश मंत्रालय ने एयरपोर्ट पर यूएई प्रेसिडेंट का अभिवादन करते हुए पीएम मोदी की तस्वीरें साझा कीं। साथ ही कैप्शन दिया कि यह दोस्ती के मजबूत बंधन की पुष्टि है। पोस्ट में कहा गया कि महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान 10वें वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के मुख्य अतिथि हैं।
10 से 12 जनवरी तक समिट
आपको बता दें कि वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट का 10वां संस्करण 10 से 12 जनवरी तक गांधीनगर में होने वाला है। बुधवार यानी 10 जनवरी को पीएम मोदी गांधीनगर के महात्मा मंदिर कन्वेंशन सेंटर में समिट का उद्घाटन करेंगे। विशेष रूप से, संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान मुख्य अतिथि के रूप में शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे।
बुधवार को शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करने के बाद, मोदी प्रमुख वैश्विक निगमों के सीईओ से मिलेंगे और फिर गिफ्ट सिटी जाएंगे। शाम करीब 5 बजकर 15 मिनट का ग्लोबल फिनटेक लीडरशिप फोरम में प्रभावशाली बिजनेस लीडर्स के साथ बातचीत करने का कार्यक्रम है।












Click it and Unblock the Notifications