अमेरिका-मिस्र की ऐतिहासिक यात्रा के बाद भारत लौटे प्रधानमंत्री मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका और मिस्र की ऐतिहासिक यात्रा के बाद भारत वापस लौट आए हैं। छह दिन की विदेश यात्रा पर पीएम मोदी ने ने दोनों देशों के साथ कई अहम समझौते किए।
रिपोर्ट के अनुसार पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर स्वागत करने के लिए गए भाजपा के वरिष्ठ नेता ने बताया कि पीएम ने वापस लौटने के बाद पूछा कि देश में क्या हो रहा था। पीएम मोदी को एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए खुद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्ड, दिल्ली भाजपा के कई सांसद, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष विरेंद्र सचदेवा पहुंचे थे।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर अपनी मिस्र यात्रा की झलक को साझा किया था। वीडियो में देखा जा सकता है कि पीएम अफ्रीकी देश पहुंचे हैं, यहां वह मिस्र के प्रधानमंत्री मुस्तफा मैडबली, राष्ट्रपति अब्देल फतह अल सीसी से मुलाकात कर रहे हैं। पीएम ने इस दौरान यहां रह रहे भारतीय मूल के लोगों से बात की।
पीए मोदी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, मिस्र की मेरी यात्रा ऐतिहासिक रही। यह भारत और मिस्र के संबंध में नए अध्याय की शुरुआत करेगा जिससे हमारे देश के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। मैं राष्ट्रपति, मिस्र की सरकार और यहां के लोगों का उनके प्यार के लिए शुक्रिया अदा करता हूं।
इससे पहले पीएम मोदी को को कई अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड से नवाजा गया, उन्हें कैंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ लोगोहू, कैंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी एंड इबाकी अवॉर्ड व अन्य अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
रविवार को पीएम मोदी ने मिस्र के राष्ट्रपति से मुलाकात की थी और इस दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को लेकर समझौता हुआ था। दोनों नेताओं के बीच दोनों देशों के संबंध कैसे मजबूत हों इसपर चर्चा हुई। इस दौरान ट्रेड, निवेश, डिफेंस, सेक्युरिटी, ऊर्जा, संस्कृति दोनों देशों के बीच लोगों के संबंधों को लेकर चर्चा हुई।
मिस्र की यात्रा पर पीएम मोदी ने यहां गीजा पिरामिड का दौरा किया। इसके साथ हव अल हाकिम मस्जिद भी गए। इसके बाद हेलीपोलिस वॉर क्रीमेट्री पर पीएम मोदी ने भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने पहले विश्व युद्ध के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी।












Click it and Unblock the Notifications