रश्मिका मंदाना ने साझा किया खास वीडियो, पीएम मोदी ने भी दी प्रतिक्रिया
फिल्म अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करके देश में बने हाईवे और ब्रिज की तारीफ की है। रश्मिका मंदाना के इस वीडियो पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी प्रतिक्रिया दी है।
रश्मिका मंदाना की पोस्ट को शेयर करते हुए पीएम मोदी ने कहा लोगों को जोड़ने और उनके जीवन को बेहतर करने से ज्यादा संतोषजनक अनुभव कोई नहीं हो सकता है।

वीडियो को शेयर करते हुए रश्मिका मंदाना ने कहा कि मुझे नहीं बाहर देखिए। अगर आपको अभी भी सी ब्रिज दिख रहा है तो अपनी आंखे खोलिए। मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक यह भारत का सबसे बड़ा सी ब्रिज है।
यह 22 किलोमीटर लंबा है, 6 लेन का ब्रिज है। इसकी मदद से 2 घंटे का सफर सिर्फ 20 मिनट में तय हो जाता है। अविश्वसनीय है ना, कुछ साल पहले कोई सोच भी नहीं सकता था कि ये होगा। यह नॉक उन बंद दरवाजों पर है जो कहते थे कि भारत बड़े सपने नहीं देख सकता है।
रश्मिका मंदाना ने कहा कि हमने इस जबरदस्त ब्रिज को सिर्फ 7 वर्षों में तैयार किया है। अटल सेतु है जिसने भविष्य के दरवाजे पर इतनी तेज नॉक किया है कि विकसित भारत के रास्ते ही खुल गया है। अटल सेतु सिर्फ ब्रिज नहीं है बल्कि गारंटी है हमारे यंग भारत की। हमारा देश अब रुकने वाला नहीं है। ऐसे 100 अटल सेतु बनाने हैं, जागिए और विकास के लिए वोट कीजिए।
गौर करने वाली रश्मिका मंदाना फिल्म पुष्पा द रूल को लेकर चर्चा में आई थीं। हाल ही में उनकी फिल्म बर्थडे का फर्स्ट लुक जारी हुआ है, यह फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होगी। फिल्म में वह श्रीवल्ली के किरदार में नजर आएंगी। इससे पहले उनकी रणवीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल आई थी, जोकि काफी हिट रही थी। जल्द ही वह सलमान खान के साथ फिल्म सिकंदर में नजर आएंगी और विक्की कौशल के साथ छावा में भी दिखेंगी।












Click it and Unblock the Notifications