चुनावी दंगल में आज पीएम मोदी और राहुल-प्रियंका होंगे आमने-सामने
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है वैसे-वैसे दिग्गज नेताओं की रैलियों का सिलसिला तेज होता जा रहा है। गुरुवार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी रैलियों का सिलसिला मेरठ से शुरू कर दिया है। यह सिलसिला आज भी जारी रहेगा। पीएम मोदी आज ती राज्यों में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। एक तरफ जहां पीएम मोदी रैलियों को संबोधित करेंगे तो दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी भी लोगों जनसंपर्क करेंगे।

पीएम मोदी की आज ओडिशा, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में रैलियां हैं। वह भुवनेश्वर, विजयवाड़ा और हैदराबाद में कार्यक्रम में शामिल होंगे। इससे पहले पीएम ने यूपी के मेरठ में अपनी चुनावी रैली का आगाज किया था। इसके बाद वह उत्तराखंड के रुद्रपुर, जम्मू कश्मीर के अखनूर में जनसभा को संबोधित किया था। इन तीन क्षेत्रों में पहले चरण के तहत मतदान 11 अप्रैल को होना है। पीएम मोदी ने इस दौरान विरोधियों पर जमकर हमला बोला, उन्होंने एयर स्ट्राइक पर सवाल खड़ा करने वालों को कहा कि उन्हे सबूत चाहिए हमे सपूत चाहिए।
वहीं दूसरी तरफ आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी लोगों से संपर्क स्थापित करेंगे। राहुल गांधी हरियाणा में होंगे और वह यहां करनाल में होने वाली परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे। साथ ही यमुनानगर, कुरुक्षेत्र में भी उनका कार्यक्रम है। जबकि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जाएंगी। प्रियंका अवध के तीन दिन के दौरे पर हैं और अयोध्या उनका आखिरी पड़ाव है। यहां प्रियंका हनुमानगढ़ी में पूजा अर्चना करने के बाद पार्टी के लिए वोट मांगेंगी। हालांकि यह अभी साफ नहीं है क्या प्रियंका गांधी अयोध्या में राम जन्मभूमि के दर्शन करने जाएंगी।












Click it and Unblock the Notifications