PM मोदी ने खींचा अक्षय के बेटा का कान, पिता ने कहा गर्व की बात
नयी दिल्ली। बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार अपने बेटे को लेकर गर्व महसूस कर रहे हैं। उनका ये गर्व उनके बेटे आरव की वजह से है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अपने बेटे आरव का कान खींचे जाने से अक्षय खुश हैं। उन्होंने अपनी खुशी अपने फैंन्स के साथ बांटी है और अपने बेटे की पीएम मोदी के साथ फोटो ट्विटर पर पोस्ट की है।

अक्षय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बड़े फैन हैं। जब विजाग में इंटरनेशनल फ्लीट रीव्यू के दौरान पीएम ने अक्षय के बेटे आरव का कान पकड़ कर खींचा और उन्हें गुड ब्वॉय कहकर बुलाया तो अक्षय गर्व से फूल गए। इस मौके पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी जब वहां लोगों से मिल रहे थे तो उनमें बॉलिवुड स्टार अक्षय कुमार के बेटे आरव भी मौजूद थे। आरव ने प्रधानमंत्री के साथ फोटो भी खिंचवाई। इस फोटो में प्रधानमंत्री स्नेहिल मुद्रा में आरव के कान खींचते दिखाई दे रहे हैं।
आपको बता दें कि अक्षय कुमार इंटरनेशनल फ्लीट रीव्यू के ब्रैंड अंबेस्डर हैं। उन्होंने इस फोटो को ट्विटर पोस्ट किया और लिखा है एक पिता की ज़िंदगी में गर्व का क्षण, जब प्रधानमंत्री आपके बेटे के परिहास में कान खींचे और उसे अच्छा लड़का बताएं।












Click it and Unblock the Notifications