'हमारे भाइयों को अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें', टनल में फंसे श्रमिकों के लिए PM मोदी ने की प्रार्थना
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले की सिलक्यारा सुरंग में करीब 15 दिनों से फंसे 41 श्रमिकों को बचाने का मिशन तेजी से जारी है। एक तरफ, सरकार और तमाम एजेंसियां मिलकर सकुशल बाहर निकालने की जद्दोजहद में लगी हैं। इसी बीच, पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रमिकों के लिए प्रार्थना की।
उन्होंने हैदराबाद में कोटि दीपोत्सव में कहा कि हमारे भाइयों को अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें, जो पिछले दो सप्ताह से उत्तरकाशी सुरंग में फंसे हुए हैं। सरकार और तमाम एजेंसियों मिलकर उन्हें संकट से बाहर निकालने में कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ रही हैं। लेकिन, इस राहत और बचाव अभियान को हमें बहुत सतर्कता से ही पूरा करना है।

पीएम मोदी ने यह भी कहा कि समय लग रहा है, क्योंकि हमें इसमें सावधानी से आगे बढना होगा। इस अभियान के दौरान प्रकृति ने हमारे सामने बाधाएं खड़ी की हैं। लेकिन, हमने उन पर काबू पा लिया है।
राष्ट्र से प्रार्थना में एकजुट होने का आग्रह करते हुए, पीएम ने कहा कि अब हम सभी को अपने भाइयों की सुरक्षित वापसी के लिए प्रार्थना करनी चाहिए। उनके परिवारों को अपना पूरा समर्थन प्रदान करना चाहिए। देव दीपावली के प्रत्येक दीपक की रोशनी फंसे हुए मजदूरों के जीवन को रोशन करे।
"Today, when we are praying to Gods and Goddesses and talking about the welfare of humanity, we also have to give a place in our prayers to those labour brothers who have been stuck in a tunnel in Uttarakhand for the last two weeks. The government and all the agencies together… pic.twitter.com/2tvDkR68LM
— ANI (@ANI) November 27, 2023
एक्स पर भी पीएम ने प्रार्थना का किया आग्रह
एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर भी पीएम मोदी ने श्रमिकों के लिए प्रार्थना की। उन्होंने लिखा कि आज जब हम देवी-देवताओं से प्रार्थना कर रहे हैं, मानवता के कल्याण की बात कर रहे हैं, तो हमें अपनी प्रार्थना में उन श्रमिक भाईयों को भी स्थान देना है, जो बीते करीब दो सप्ताह से उत्तराखंड की एक टनल में फंसे हुए हैं।
पीएम मोदी के प्रमुख सचिव प्रमोद कुमार मिश्रा ने सोमवार को सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों को आशा का संदेश दिया। उन्होंने फंसे हुए श्रमिकों के साथ संचार सत्र के दौरान आश्वासन दिया और कहा कि धैर्य बनाए रखें, बचाव प्रयास जारी है।












Click it and Unblock the Notifications