VIDEO: राज्यसभा में PM मोदी ने की खरगे और पवार की तारीफ, अठावले पर किया ऐसा कमेंट कि गूंज उठा सदन

राज्यसभा में आज अप्रैल से जुलाई के बीच कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने बुधवार को राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे सदस्यों के योगदान की जमकर सराहना की। उन्होंने सदन की गरिमा बनाए रखने और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में अनुभवी नेताओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

विदाई सत्र के दौरान प्रधानमंत्री ने भावुक होते हुए कहा कि उच्च सदन एक निरंतर चलने वाली संस्था है, जहां अनुभव और ज्ञान की हमेशा आवश्यकता रहती है। आइए जानते हैं राज्यसभा में पीएम मोदी के संबोधन की मुख्य बातें..

pm modi speaks in Rajya Sabha

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में जोर देकर कहा, 'राजनीति में कोई फुल स्टॉप (पूर्ण विराम) नहीं होता।' उन्होंने विदा हो रहे सदस्यों से कहा कि जनसेवा की यात्रा केवल सदन के कार्यकाल तक सीमित नहीं है, बल्कि यह निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है। उन्होंने नए सांसदों को सलाह दी कि वे वरिष्ठ नेताओं के जीवन और उनके कार्य करने के तरीके से प्रेरणा लें।

दिग्गज नेताओं के अनुभव से सीखने की सलाह

पीएम मोदी ने एचडी देवेगौड़ा, मल्लिकार्जुन खरगे और शरद पवार जैसे वरिष्ठ नेताओं का विशेष उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन नेताओं ने अपने जीवन का आधा से अधिक हिस्सा संसदीय कार्यों में बिताया है। प्रधानमंत्री ने कहा, 'इतने लंबे अनुभव के बाद भी ये नेता जिस समर्पण के साथ सदन में आते हैं, वह नए सांसदों के लिए सीखने का एक बड़ा अवसर है।'


सदन में कम होते हास्य पर चुटकी

प्रधानमंत्री ने हल्के-फुल्के अंदाज में सदन के बदलते माहौल पर भी बात की। उन्होंने कहा कि पहले सदन में हास्य और व्यंग्य की काफी गुंजाइश रहती थी, जो अब धीरे-धीरे कम होती दिख रही है। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले की प्रशंसा करते हुए उन्हें 'एवरग्रीन' बताया। उन्होंने कहा कि अठावले जी भले ही सदन से जा रहे हैं, लेकिन उनके हास्य और कटाक्ष की कमी कभी महसूस नहीं होगी।

उपसभापति हरिवंश के कार्य की सराहना

पीएम मोदी ने राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश नारायण सिंह के संयमित और कुशल संचालन की भी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि हरिवंश जी ने न केवल कलम के धनी होने का प्रमाण दिया है, बल्कि बेहद कठिन परिश्रम के साथ सदन की मर्यादा को बनाए रखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+