पोस्ट बजट वेबिनार में बोले पीएम मोदी- 'आत्मनिर्भर भारत' की तरफ बहुत ध्यान देने की जरूरत
- 'आत्मनिर्भर भारत' की तरफ बहुत ध्यान देने की ज रत 'आत्मनिर्भर भारत' की तरफ बहुत ध्यान देने की जरूरत
नई दिल्ली, 2 मार्च: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बजट के बाद हो रही वेबिनार (पोस्ट बजट वेबिनार) को संबोधित किया है। इस साल के आम बजट के बाद की जा ही वेबिनार सीरीज का ये सातवां वेबिनार है, जिसे पीएम ने संबोधित किया है। इसका उद्देश्य समयबद्ध तरीके से बजट के विषयों को पूरी तरह से लागू करने के लिए हितधारकों से परामर्श और उनको प्रोत्साहित करना है।
Recommended Video

वेबिनार को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, इस सरकार के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी एक अलग क्षेत्र नहीं है। हमारे लिए प्रौद्योगिकी देश के लोगों को सशक्त बनाने का एक माध्यम है। साथ ही प्रौद्योगिकी देश को आत्मनिर्भर बनाने का मुख्य आधार है। यही दृष्टि इस साल के बजट में भी दिखाई देती है। आत्मनिर्भर भारत के महत्व को रेखांकित करने के लिए राष्ट्रपति बिडेन के संबोधन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे विकसित देश भी इस बारे में बात कर रहे हैं। ऐसे में यह महत्वपूर्ण है कि हम आत्मनिर्भर भारत पर ध्यान केंद्रित करते हुए आगे बढ़ें।
पीएम मोदी ने बजट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जियो-स्पेशियल सिस्टम्स, ड्रोन, सेमी-कंडक्टर, स्पेस टेक्नोलॉजी, जीनोमिक्स, फार्मास्युटिकल्स और क्लीन टेक्नोलॉजी पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बजट में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी का स्पष्ट खाका तैयार किया गया है। इसके साथ ही विनिर्माण के लिए पीएलआई योजनाओं का प्रस्ताव किया गया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमें अपने 'स्वच्छ भारत मिशन' को आगे बढ़ाने के लिए प्रौद्योगिकी की मदद से ई-कचरा प्रबंधन विधियों को संभालने के लिए नवीन तरीकों की पहचान करनी चाहिए। मैं स्टार्टअप्स से ई-वेस्ट मैनेजमेंट, सर्कुलर इकोनॉमी और इलेक्ट्रिकल मोबिलिटी के लिए अभिनव समाधान खोजने पर ध्यान केंद्रित करने की बात कहूंगा।












Click it and Unblock the Notifications