PM मोदी और वियतनाम के प्रधानमंत्री के बीच हुई बैठक, जानिए किन-किन समझौतों पर लगी मुहर
PM Narendra Modi Pham Minh Chinh News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चीन्ह ने आज (1 अगस्त) दिल्ली में द्विपक्षीय बैठक की। विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पीएम मोदी और पीएम फाम मिन्ह चीन्ह के बीच विभिन्न समझौतों पर हस्ताक्षर हुए है। जिसमें कृषि अनुसंधान और शिक्षा, कानूनी, रेडियो और टेलीविजन और औषधीय पौधों के क्षेत्रों में सहमति पत्र शामिल हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमारी एक्ट ईस्ट पॉलिसी और हमारे इंडो-पैसिफिक विजन में वियतनाम हमारा बहुत ही अहम पार्टनर है। इंडो-पैसिफिक के बारे में हम दोनों के विचारों में अच्छा सामंजस्य है। हम विस्तारवाद नहीं, विकासवाद का समर्थन करते हैं। हम स्वतंत्र, नियम-आधारित और समृद्ध इंडो-पैसिफिक के लिए एक-दूसरे को सपोर्ट करना जारी रखेंगे।''

पीएम मोदी ने कहा, ''बुद्ध धर्म हमारी साझा विरासत है, जिसने दोनों देशों के लोगों को आध्यात्मिक स्तर पर एक दूसरे से जोड़ा है। हम भारत में बौद्ध सर्किट में वियतनाम के लोगों को आमंत्रित करते हैं और चाहते हैं कि नालंदा विश्व-विद्यालय का लाभ वियतनाम के युवा भी उठाएं।"
वियतनाम के प्रधानमंत्री फाम मिन्ह चीन्ह ने क्या कहा?
- वियतनाम के पीएम फाम मिन्ह चिन्ह ने कहा, "सबसे पहले हम 18वीं लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा और एनडीए को बधाई देते हैं। हमारा मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरे कार्यकाल में भारतीय लोगों को और अधिक लाभ मिलता रहेगा।''
- वियतनाम के पीएम फाम मिन्ह चिन्ह ने कहा, "भारत ने भी कोरोना के दौरान वैक्सीन वितरण में बहुत अहम भूमिका निभाई है। जिसका लाभ हमें भी मिला है। यहां तक कि कोविड-19 के इलाज के दवाओं के प्रोडक्शन में भी, हमने भारत से काफी मात्रा में आयात किया है।''
- वियतनाम के पीएम फाम मिन्ह चिन्ह ने कहा, "इंडो-पैसिफिक दुनिया में विकास का एक लोकोमोटिव है। मैं और पीएम मोदी व्यापक रणनीतिक साझेदारी की स्थापना के बाद से द्विपक्षीय संबंधों में हो रही बढ़ोतरी को देखकर काफी खुश हैं।''
- वियतनाम के पीएम फाम मिन्ह चिन्ह ने यह भी कहा है कि, ''भारत और वियतनाम करीबी, भरोसेमंद और वफादार दोस्तों के रूप में पारंपरिक संबंधों को संरक्षित और संजोना जारी रखने पर सहमत हुए हैं।''












Click it and Unblock the Notifications