'देश का हर गरीब मेरे लिए VIP', PM मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों से की मन बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के लाभार्थियों को बधाई दी। उन्होंने इस दौरान वर्चुअली कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा, ऐसे लोगों तक पहुंचने का बहुत बड़ा माध्यम बनी है, जो अब तक सरकार की योजनाओं से नहीं जुड़ पाए।
पीएम ने आगे कहा कि मजबूत इच्छाशक्ति के बलबूते कुछ भी किया जा सकता है। हमने जो योजनाएं बनाई हैं, उसके मुताबिक हम लाभार्थियों को ढूंढ़ते हैं। सामने से जाकर उनको योजनाएं देने का काम करते हैं।

मोदी ने यह भी कहा कि देश का हर गरीब मेरे लिए VIP (वेरी इंपोर्टेंट पर्सन) है। देश की हर माता-बहन-बेटी मेरे लिए VIP है। देश का हर किसान मेरे लिए VIP है। देश का हर युवा मेरे लिए VIP है। चाहे नारी शक्ति हो, युवा शक्ति हो, किसान हों या गरीब हों, विकास भारत संकल्प यात्रा के प्रति इसका समर्थन अद्भुत है। पीएम ने कहा कि सबका प्रयास लगेगा, तो ही भारत विकसित होगा।
जम्मू कश्मीर के निवासियों से की बात
वहीं, पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर के निवासियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि मुझे यह देखकर बहुत खुशी हो रही है कि बड़ी संख्या में लोग विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाग ले रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications