PM मोदी पोंगल समारोह में हुए शामिल, जानिए अपने संबोधन में क्या-क्या कहा?

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में राज्य मंत्री एल मुरुगन के आवास पर पोंगल समारोह में शामिल हुए। पुडुचेरी की उपराज्यपाल और तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन भी इस कार्यक्रम में मौजूद हैं।

इस खास मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, ''पोंगल का त्योहार 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की भावना को दर्शाता है। एकता की यही 2047 तक 'विकसित भारत' के निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है, सबसे बड़ी पूंजी है।"

PM Modi News

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "पोंगल पर्व में ताजी फसल को भगवान के चरणों में समर्पित करने की परंपरा है। इस पूरे उत्सव परंपरा के केंद्र में हमारे अन्नदाता हमारे किसान हैं। भारत का हर त्यौहर किसी न किसी रूप में गांव, किसानी और फसल से जुड़ा होता है। मुझे खुशी है कि सुपरफूड को लेकर देश, दुनिया में नई जागृति आई है।"

पीएम मोदी ने कहा, "पोंगल के दिन तमिलनाडु के हर घर से पोंगल धारा का प्रवाह होता है। मेरी कामना है कि उसी तरह आपके जीवन में भी सुख, समृद्धि और संतोष की धारा का प्रवाह निरंतर होता रहे।"

पीएम मोदी ने आगे कहा, "लाल किले से मैंने जिस पंच प्राण का आह्वान किया उसका प्रमुख तत्व देश की एकता को ऊर्जा देना, इसे मजबूत करना है। पोंगल के इस पावन पर्व पर हमें देश की एकता को सशक्त करने का संकल्प दोहराना है।"

पीएम मोदी ने कहा कि, संत तिरुवल्लुर ने कहा है कि 'अच्छी फसल, शिक्षित लोग और ईमानदार व्यापारी मिलकर राष्ट्र का निर्माण करते हैं। यह परंपरा है कि पोंगल पर पहली फसल भगवान को अर्पित की जाती है। इस परंपरा के केंद्र में हमारे किसान हैं। दरअसल, हमारे सभी त्योहार किसी न किसी रूप में कृषि से जुड़े हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+