PM Modi Net Worth: ना कोई आलीशान घर, ना कोई कार, सिर्फ कैश, जानिए कितनी है पीएम मोदी की कुल संपत्ति

PM Narendra Modi Net Worth: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज रविवार 17 सितंबर को 73वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर हर कोई ग्लोबल लीडर पीएम मोदी के निजी जिंदगी से जुड़ी बातें जानना चाहता है। अक्सर लोग ये जानना चाहते हैं कि पीएम मोदी के पास क्या-क्या है, क्या उनके पास बाकी नेताओं की तरह घर और गाड़ी है, उनकी कितनी संपत्ति है? ऐसे में पीएम मोदी के जन्मदिन पर हम आपको उनकी कुल संपत्ति और उनको कितनी सैलरी मिलती है, इसके बारे में बताने जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बहुत ही साधारण जिंदगी जीते हैं। पिछले साल 2022 में प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बारे में पूरी जानकारी दी थी। पीएम नरेंद्र मोदी के पास ना ही कोई आलीशान घर है या ना ही कोई कार या गाड़ी है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास कुल 2.23 करोड़ रुपये है और यही उनकी कुल संपत्ति है।

PM Narendra Modi Net Worth

जानिए कितनी है पीएम नरेंद्र मोदी की कुल संपत्ति?

पीएमओ कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी की संपत्ति में 2021 से लेकर 2022 तक 26.13 लाख रुपये का इजाफा हुआ था। पीएमओ के मुताबिक 31 मार्च 2022 तक पीएम मोदी के पास कुल 2,23,82,504 की कुल संपत्ति है। ये कैश बैंक के अलग-अलग खातों में जमा है।

पीएम मोदी के पास ये पैसा उनके सीएम सैलरी और पीएम सैलरी से जमा हुए हैं। पीएम मोदी की संपत्ति में हर साल बढ़ोतरी भारतीय स्टेट बैंक की गांधीनगर शाखा में उनकी फिक्स डिपॉजिट की वजह से होती है।

PM मोदी के पास नहीं है कोई घर और कार

पीएम नरेंद्र मोदी के पास कोई गाड़ी या कार नहीं है। पीएम नरेंद्र मोदी के कोई आलीशान घर भी नहीं है। वर्तमान में पीएम नरेंद्र मोदी के पास कोई भी अचल संपत्ति नहीं है। पीएम मोदी के पास पहले परिवार के साथ जॉइंट ओनरशिप में गुजरात के गांधीनगर के सेक्टर-1 में करीब 3531 वर्ग फुट का एक प्लॉट था। जिसमें 4 लोगों की हिस्सेदारी थी। पीएम मोदी ने ये 25 अक्टूबर 2002 को खरीदी थी, जब वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। उस वक्त इस जमीन की कीमत 1.3 लाख रुपये थी। जो 2021 में 1.10 करोड़ रुपये की हो गई थी। लेकिन ताजा जानकारी के मुताबिक, अचल संपत्ति सर्वे संख्या 401/A पर पीएम मोदी का अब कोई मालिकाना हक नहीं है। पीएम मोदी ने अपने हिस्से की जमीन दान कर दी है।

कोई बॉन्ड या शेयर नहीं

31 मार्च 2022 तक अपडेट की गई पीएम नरेंद्र मोदी की घोषणा के मुताबिक, उनके पास किसी भी बॉन्ड (Bond), शेयर (Stocks) या फिर म्यूचुअल फंड (MF) में कोई निवेश नहीं है। इसके अलावा पीएम मोदी के पास करीब 45 ग्राम की सोने की चार अंगूठियां हैं जिनकी कीमत करीब 1.73 लाख रुपये है।

पीएम मोदी अपने पास कितना रखते हैं कैश?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पास कुल नकदी 30 से 35 हजार रुपये रखते हैं। 31 मार्च 2022 की स्थिति के मुताबिक पीएम मोदी के पास उस वक्त सिर्फ 35,250 रुपये कैश था। इसके अलावा पीएम मोदी के पास पोस्ट ऑफिस में 9,05,105 रुपये के नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट्स (NSC) हैं। पीएम मोदी के पास 1,89,305 रुपये की जीवन बीमा की पॉलिसी (Life Insurance Policy) है।

कितनी है पीएम मोदी की सैलरी?

भारत के प्रधानमंत्री की सैलरी प्रतिमाह 200,000 (2 लाख) रुपये के आसपास होती है। जिसमें 160,000 (1.60 लाख) इनहैंड मिलती है। इसमें से 50 हजार बेसिक सैलरी होती है, निर्वाचन क्षेत्र भत्ता 45 हजार है, रोज का भत्ता 2 हजार रुपये है, यानी महीने का 62 हजार और व्यय भत्ता 3 हजार होता है। हालांकि सैलरी में बदलाव भी होते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+