Budget Session: 'कांग्रेस ने कृषि कानून के कंटेंट पर नहीं की चर्चा', पढ़ें पीएम के भाषण की बड़ी बातें
PM Modi in Lok Sabha Budget Session: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर अपना जवाब दिया। पीएम मोदी ने कहा कि इस सदन में 15 घंटे से ज्यादा चर्चा हुई है। रात के 12-12 बजे तक चर्चा हुई है। उन सभी का मैं आभार व्यक्त करता हूं। पीएम मोदी ने लोकसभा में कहा कि विकट और विपरीत काल में भी यह देश किस तरह से रास्ता चुनता है, राष्ट्रपति ने अभिभाषण में यह बात बताई है। राष्ट्रपति हर एक शब्द देशवासियों को विश्वास पैदा करने वाला है। पीएम मोदी ने अपने भाषण में और क्या कहा, जानिए भाषण की बड़ी बातें...
Recommended Video
Lok Sabha में भी PM Modi ने Farmers से की अपील, बोले- आइए मिलकर समाधान करें | वनइंडिया हिंदी

- पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पर कहा कि कोरोना के बाद दुनिया अब बदल रही है। ऐसे में हमें मजबूत खिलाड़ी के रूप में उभरना होगा।
- पीएम मोदी ने कहा कि हर राष्ट्र का एक मिशन होता है, एक नियति होती है जिसे वह प्राप्त होता है. उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान भारत ने ना सिर्फ अपने आपको संभाला बल्कि दुनिया को संभालने में मदद की।
- पीएम मोदी ने आधार को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधा, उन्होंने कहा कि आधार को लेकर कौन कोर्ट में गया था। कोरोना काल में जनधन खाता लोगों के लिए सफल साबित हुआ। रेहड़ी पटरी वालों के तक हमने सीधा पैसा पहुंचाया।
- कृषि कानून पर पीएम मोदी ने कहा कि हमने कृषि को सुधारने के लिए ये प्रयास किया है। किसानों के जीवन को बदलने के लिए सरकार ने एक गंभीर प्रयास किया है।
- पीएम मोदी ने कहा कि कृषि क्षेत्र में सुधारों के लिए नए चुनौतियों से निपटना होगा। कांग्रेस को कृषि काननू के कवर पर ध्यान ना देकर उसके कंटेट पर ध्यान देना चाहिए।
- आंदोलन पर किसानों की भावनाओं का सम्मान कर रहे हैं। किसानों के साथ मंत्री नरेंद्र तोमर बातचीत कर रहे हैं और अगर कोई चीज मानने वाली होगी तो उसमें सुधार किया जा सकता है।
- आंदोलन पर किसानों की भावनाओं का सम्मान कर रहे हैं। किसानों के साथ मंत्री नरेंद्र तोमर बातचीत कर रहे हैं और अगर कोई चीज मानने वाली होगी तो उसमें सुधार किया जा सकता है।
- पीएम मोदी ने कहा कि कानून लागू होने के बाद MSP पर खरीद बढ़ी है। सदन में हंगामे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सोची समझी रणनीति के तहत हंगामा किया जा रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि किसानों के फायदे के लिए ही तीनों ने कृषि कानून बनाए गए हैं।
- देश में कृषि कानून लागू होने के बाद देश में ना मंडी बंद हुई है और ना कुछ ऐसा हुआ है। बल्कि MSP पर खरीद बढ़ी है।
- सदन में हो रही हंगामे को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि जो अफवाह फैलाई जा रही है उसके पर्दाफाश को लेकर सदन में ऐसा हो रहा है।
- मैं किसानों से पूछना चाहता हूं कि क्या इस कानून के बनने के बाद उनके अधिकारों को छीन लिया गया है। हमने किसानों के लिए एक व्यवस्था की है।
- उन्होंने कहा कि ये आंदोलन का एक तरीका है , जो आंदोलनजीवी है वो बस लोगों में अफवाह फैला रहे हैं।
- इस बजट में किसानों की मंडी को सुधारने के लिए कदम उठाए गए है। नया कानून किसी के लिए कोई बंधन नहीं है।
- इस देश में दहेज, शादी की उम्र, पढ़ाई के लिए किसी ने मांग नहीं की, लेकिन देश के हित के लिए कानून बनाए गए।
- पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ना खुद का भला कर सकती है ना देश का भला कर सकती है।असफलता के डर से अटक के रहना किसी का भला नहीं कर सकता है, इसलिए बदलाव करते रहना चाहिए। छोटे किसानों को उपेक्षित कर देश का भला नहीं कर सकते हैं।
- जब छोटा किसान जाग जाएगा तो उनको जवाब देना पड़ेगा। किसानों की जरूरत के हिसाब से फैसले लेने पड़ते हैं।
- आजादी के बाद हमारे देश में 28 प्रतिशत खेतहर मजदूर थे। 10 साल पहले जो जनगणना हुई तो ये संख्या 55 प्रतिशत हो गई। ये किसी भी देश के लिए चिंता का विषय होना चाहिए।
- जब तक हमारे छोटे किसानों को नए अधिकार नहीं मिलते तब तक पूर्ण आजादी की उनकी बात अधूरी रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications