PM Narendra Modi: रामायण-महाभारत के अनुवादक-पब्लिशर से कुवैत में मिले PM मोदी, बुक पर दिया ऑटोग्राफ
PM Narendra Modi Kuwait Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय दौरे पर आज (शनिवार 21 दिसंबर) कुवैत पहुंच गए हैं। अमीर शेख मेशल अल-अहमद अल-जबर अल-सबा के निमंत्रण पर पीएम मोदी कुवैत पहुंचे हैं। यह 43 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली कुवैत यात्रा है। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी का कुवैत में गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
कुवैत पहुंचने पर पीएम नरेंद्र मोदी वहां ऐसी दो शख्सियतों से मिले हैं, जिन्होंने हिंदू धर्म ग्रंथ रामायण और महाभारत का अरबी भाषा में अनुवाद और किताब का प्रकाशन किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने कुवैत सिटी में रामायण और महाभारत को अरबी भाषा में प्रकाशित करने वाले अब्दुल लतीफ अलनेस और अनुवाद करने वाले अब्दुल्ला बैरन से मुलाकात की।

इस दौरान पीएम मोदी ने अरबी भाषा में प्रकाशित रामायण और महाभारत बुक पर अपना ऑटोग्राफ भी दिया। न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने किताब पर पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा ऑटोग्राफ देते हुए वीडियो भी जारी किया है। इस दौरान पीएम मोदी ने रामायण और महाभारत का अरबी भाषा में प्रकाशित करने वाले अब्दुल लतीफ और अनुवाद करने वाले अब्दुल्ला बैरन के कार्य की सराहना भी की।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामायण-महाभारत किताब का अनुवाद करने वाले अब्दुल्ला बैरन ने बताया कि उन्हें अरबी भाषा में अनुवाद करने में दो साल लगे। साथ ही, कहा कि दोनों पुस्तकों से हमें भारतीय संस्कृति को समझने का मौका मिला। बता दें कि दोनों पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद काफी खुश नजर आए।
इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने दोनों से मुलाकात के दौरान दोनों के इस शानदार काम के लिए उन्हें बधाई दी। पीएम मोदी ने इसके पहले मन की बात कार्यक्रम में उनके काम की तारीफ की थी। पुस्तक के प्रकाशक अब्दुल्ला लतीफ ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं, यह मेरे लिए सम्मान की बात है। पीएम मोदी ने दोनों पुस्तकों पर हस्ताक्षर किए।
कुवैत में द्विपक्षीय वार्ता करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री को बायन पैलेस में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। वह कुवैत के अमीर और क्राउन प्रिंस दोनों से अलग-अलग मुलाकात करेंगे। इन बैठकों के बाद, द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा के लिए कुवैती प्रधानमंत्री के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की चर्चा होगी।












Click it and Unblock the Notifications