चंद्रयान-3 मिशन के वैज्ञानिकों से मिले पीएम मोदी, बोले- 'जहां लैंडर उतरा, उस जगह का नाम 'शिवशक्ति' होगा'

PM Narendra Modi: दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की यात्रा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (26 अगस्त) सुबह बेंगलुरु पहुंचे। जैसे ही पीएम नरेंद्र मोदी एचएएल हवाई अड्डे के बाहर पहुंचे तो लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। यहां से पीएम मोदी ISRO मुख्यालय पहुंचे और चंद्रयान-3 मिशन में शामिल वैज्ञानिकों से मुलाकात की।

पीएम मोदी ने मिशन में शामिल ISRO प्रमुख एस सोमनाथ और टीम के अन्य वैज्ञानिकों को चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए बधाई दी। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए कहा, 'जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा, उस स्थान को 'शिवशक्ति' के नाम से जाना जाएगा।'

PM Narendra Modi

पीएम नरेंद्र मोदी ने बोलते हुए कहा कि मैं अपने आप को रोक नहीं पा रहा था क्योंकि मैं विदेश में था। मैंने तय किया कि भारत जाऊंगा तो सबसे पहले बेंगलुरु जाऊंगा। सबसे पहले उन वैज्ञानिकों को नमन करुंगा... यह समय उद्बोधन का नहीं है। मेरा मन उन वैज्ञानिकों के पास पहुंचने के लिए उत्सुक है।

इस दौरान पीएम मोदी ने बोलते हुए कहा कि आज मैं एक अलग ही खुशी महसूस कर रहा हूं, ऐसे मौके बहुत कम आते हैं...व्यक्ति के जीवन में कई बार ऐसी घटनाएं घटती हैं कि वो बेसब्री हावी हो जाती है और इस बार मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ है...मैं दक्षिण अफ्रीका में था लेकिन मेरा मन पूरी तरह से आपके साथ ही लगा हुआ था।

मैं जल्द से जल्द आपके दर्शन करना चाहता था और आपको सलाम करना चाहता था...आपके प्रयासों को सलाम। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने घोषणा की, जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का मून लैंडर उतरा, उस स्थान को 'शिवशक्ति' के नाम से जाना जाएगा। कहा कि मेरी आंखों के सामने 23 अगस्त का वो दिन, वो एक-एक सेकंड बार-बार घूम रहा है।

पीएम मोदी ने मंच से बोलते हुए कहा कि 23 अगस्त को जब भारत ने चंद्रमा पर तिरंगा फहराया, उस दिन को अब 'राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। इतना ही नहीं, पीएम ने कहा कि चंद्रमा के जिस स्थान पर चंद्रयान-2 ने अपने पदचिन्ह छोड़े हैं, वह प्वाइंट अब 'तिरंगा' कहलाएगा।

ये तिरंगा प्वाइंट भारत के हर प्रयास की प्रेरणा बनेगा, ये तिरंगा प्वाइंट हमें सीख देगा कि कोई भी विफलता आखिरी नहीं होती। कहा कि चंद्रयान 3 में महिला वैज्ञानिकों ने अहम भूमिका निभाई है ..यह 'शिवशक्ति' प्वाइंट आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देगा कि हमें विज्ञान का उपयोग मानवता के कल्याण के लिए ही करना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+