कैसा चल रहा है देश में टीकाकरण अभियान, पीएम मोदी ने की समीक्षा बैठक

नई दिल्ली, जून 26: देश में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान एक बार फिर से युद्ध स्तर पर शुरू हो गया है। कोरोना महामारी को काबू में करने के लिए जल्द से जल्द और ज्यादा से ज्यादा लोगों का वैक्सीनेशन हो सरकार का यही प्रयास है। ऐसे में 21 जून के बाद बदली कोरोना वैक्सीनेशन नीति के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार वैक्सीनेशन प्रोग्राम की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। इसी के तहत शनिवार (26 जून) को भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देश में चल रहे टीकाकरण अभियान की समीक्षा बैठक ली।

Modi meeting

Recommended Video

    Corona Vaccination: Covid Vaccine लगाने में Bihar और UP का सबसे खराब प्रदर्शन | वनइंडिया हिंदी

    इस दौरान मीटिंग में पीएमओ के अफसर, स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों के अलावा नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉक्टर वीके पॉल भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने देश में टीकाकरण की प्रगति पर प्रधानमंत्री को विस्तृत रिपोर्ट दी। साथ ही आयु के हिसाब के टीकाकरण कवरेज के बारे में सभी जानकारी साझा की। पीएम मोदी को विभिन्न राज्यों में स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और आम आबादी के बीच वैक्सीन कवरेज के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा मीटिंग में अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को आने वाले महीनों में वैक्सीन की आपूर्ति और उत्पादन बढ़ाने के लिए किए जा रहे कामों से अवगत कराया।

    पिछले 6 दिनों में दी 3.77 करोड़ खुराक

    पीएम को बताया गया कि पिछले 6 दिनों में 3.77 करोड़ डोज दी गई है, जो मलेशिया, सऊदी अरब और कनाडा जैसे देशों की पूरी आबादी से अधिक है। पीएमओ से मिली जानकारी के मुताबिक यह चर्चा भी की गई कि देश के 128 जिलों ने 45+ आबादी के 50% से अधिक का टीकाकरण किया है और 16 जिलों ने 45+ आबादी के 90% से अधिक का टीकाकरण किया गया है। पीएम मोदी ने इस हफ्ते टीकाकरण की बढ़ती गति पर संतोष व्यक्त किया और जोर देकर कहा कि इस गति को आगे बढ़ाना महत्वपूर्ण है।

    टेस्टिंग को लेकर पीएम मोदी ने दिए निर्देश

    वहीं अधिकारियों ने पीएम को बताया कि वे टीकाकरण के लिए लोगों तक पहुंचने के लिए नए तरीकों का पता लगाने और उन्हें लागू करने के लिए राज्य सरकारों के संपर्क में हैं। पीएम ने ऐसे प्रयासों में गैर सरकारी संगठनों और अन्य संगठनों को शामिल करने की आवश्यकता के बारे में बताया। इसके साथ ही पीएम ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए राज्यों के साथ काम करने का निर्देश दिया कि टेस्टिंग की गति कम न हो क्योंकि टेस्टिंग किसी भी क्षेत्र में बढ़ते संक्रमण को ट्रैक करने और रोकने के लिए एक बहुत ही अहम हथियार है।

    अब तक 31.50 से ज्यादा लोगों का टीकाकरण

    अधिकारियों ने वैश्विक स्तर पर CoWIN प्लेटफॉर्म में बढ़ती दिलचस्पी के बारे में भी प्रधानमंत्री को अवगत कराया। पीएम ने कहा कि कॉविन प्लेटफॉर्म के रूप में भारत की समृद्ध तकनीकी विशेषज्ञता के साथ रुचि व्यक्त करने वाले सभी देशों की मदद करने का प्रयास किया जाना चाहिए। वहीं अगर कोरोना वैक्सीनेशन के आंकड़ों पर नजर डाले तो देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 61,19,169 वैक्सीन लगाई जा चुकी है, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 31,50,45,926 हो गया हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+