उच्चस्तरीय बैठक के बाद बोले मोदी- वैक्सीन तैयार होने पर कोरोना वॉरियर्स को पहले मिलेगी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आज (मंगलवार) दिल्ली में कोरोना वायरस वैक्सीन की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च-स्तरीय बैठक की गई। प्रधानमंत्री ने वैक्सीन बनाने की दिशा में प्रगति को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। साथ ही भारत और वैश्विक टीका विकास प्रयासों की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा बैठक में की गई। बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस की वैक्सीन जब तैयार होगी तो इस पर सबसे पहला हक गरीब और कोरोना से लड़ रहे हेल्थ वर्करों का होगा।

Recommended Video

    PM Modi ने संबोधन से पहले Coronavirus Vaccine को लेकर की बैठक, दिए ये निर्देश | वनइंडिया हिंदी
     PM Narendra Modi chaired high level meeting to review preparations being undertaken for vaccination against COVID19

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया कि बड़े पैमाने पर टीकाकरण के लिए विस्तृत योजना तत्काल की जानी चाहिए। पीएम मोदी ने अधिकारियों से कहा कि वे टेक्नोलॉजी का सहारा लेकर समय पर वैक्सीन बनाएं और बड़ी संख्या में वैक्सीन कैसे बन पाएगी, इसकी तैयारी करें।

    भारत बायोटेक भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी के सहयोग से वैक्सीन बनाने में जुटा हुआ है। हालांकि ये कितनी कामयाब होती है। इसको अभी देखना होगा। दुनिया के कई देश कोविड-19 वैक्सीन बनाने की कोशिश में लगे हैं। लेकिन कामयाबी अभी किसी को भी नहीं मिल पाई है।

    बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी आज शाम चार बजे देश को संबोधित भी करेंगे। कोरोना वायरस के प्रसार के बाद छठा संबोधन होगा। देश भर में कोरोना वायरस के आंकड़े बढ़ रहे हैं। ऐसे में वो क्या ऐलान करते हैं इस पर सबकी नजर है। पिछले 'मन की बात' में पीएम मोदी ने कहा था कि कोरोना के संकट काल में देश लॉकडाउन से बाहर निकल आया है। अब हम अनलॉक के दौर में हैं। अनलॉक के दौर में दो बातों पर ध्यान देने की जरूरत है। कोरोना को हराना और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+