चीन को चौंकाने और जवानों का हौसला बढ़ाने सियाचिन जाएंगे मोदी!

जी हां, इस महीने अपनी प्रस्तावित लद्दाख यात्रा में दौरान मोदी सियाचिन ग्लेशियर तक जा सकते है। वो सियाचीन की कई अग्रिम चौकियों का भी दौरा कर सकते हैं। मोदी ना केवल चीन को कड़ा संदेश देना चाहते है बल्कि अपने फौजियों को हौसला भी बढ़ाना चाहते है। मोदी जम्मू कश्मीर के लद्धाख दौरे पर जा रहे हैं। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक इस दौरे में प्रधानमंत्री सियाचिन समेत अग्रिम सैन्य चौकियों तक भी जा सकते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी सियाचिन की अग्रिम चौकियों पर जाकर कठिन हालात में वहां पहरा दे रहे सैनिकों का मनोबल बढ़ाने का काम करेंगे।इतना ही नहीं पिछले सप्ताह सेनाध्यक्ष का पद संभालने वाले जनरल दलबीर सिंह सुहाग भी जल्द ही सियाचिन ग्लेशियर पर तैनात जवानों से मिलने जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications