'बापू का पसंदीदा गाना लेकिन...', 'मन की बात' में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' में महात्मा गांधी का पसंदीदा भजन 'वैष्णव जन' ट्विटर पर शेयर किया। दिलचस्प बात यह है कि प्रधानमंत्री द्वारा साझा किए गए संस्करण को एक ग्रीक गायक - कॉन्स्टेंटिनोस कलित्ज़िस द्वारा गाया गया था। इस गीत को ग्रीक लोक वाद्ययंत्रों - कलारिनो और क्रेटन लायरा का उपयोग करते हुए गाया गया था। पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखा, "आप सभी ने इस गीत को कभी-न-कभी जरुर सुना होगा। आखिर यह बापू का पसंदीदा गीत जो है, लेकिन, अगर मैं ये कहूं कि इसे सुरों में पिरोने वाले गायक Greece के हैं, तो आप हैरान जरुर हो जाएंगे! और ये बात आपको गर्व से भी भर देगी।"

PM narendra modi mann ki baat mahatma gandhi favorite song

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को रेडियो पर 'मन की बात' कार्यक्रम के 95वें ऐपिसोड के जरिए देश के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने G-20, भारत की स्पेस सेक्टर में जगह, दुनिया में बढ़ती भारतीय संगीत की लोकप्रियता सहित कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का भजन भी बजाया गया। पीएम मोदी ने कहा कि हम बहुत तेजी से इस कार्यक्रम के शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। यह कार्यक्रम मेरे लिए 130 करोड़ देशवासियों से जुड़ने का एक और माध्यम है। हर एपिसोड से पहले, गांव-शहरों से आए ढ़ेर सारे पत्रों को पढ़ना, बच्चों से लेकर बुजुर्गों के ऑडियो मैसेज को सुनना, ये मेरे लिए एक आध्यात्मिक अनुभव की तरह होता है।

पीएम मोदी ने कहा - G-20 की अध्यक्षता बड़ा मौका

Recommended Video

    Mann Ki Baat में PM Modi ने G-20 और Vikram-S Rocket का किया जिक्र | वनइंडिया हिंदी | *News

    पीएम मोदी ने सबसे पहले G-20 का जिक्र करते हुए कहा कि कुछ दिन पहले ही मुझे तेलंगाना से हरिप्रसाद गारू ने हाथ से G-20 का लोगो बुनकर भेजा है। ये शानदार उपहार देखकर मैं हैरान रह गया। मेरे मन में विचार आया कि तेलंगाना में बैठा व्यक्ति G-20 सम्मेलन से खुद को कितना जुड़ा हुआ महसूस करता है। भारतीय संगीत पर बात करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीते 8 सालों में भारत से म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट का निर्यात साढ़े तीन गुना बढ़ गया है। इलेक्ट्रिकल म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट की बात करें तो इनका निर्यात 60 गुना बढ़ा है। इससे पता चलता है कि भारतीय संस्कृति और संगीत की लोकप्रियता दुनिया में बढ़ रही है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+