Mann Ki Baat कार्यक्रम में पीएम मोदी ने सावरकर को बताया 'वीर', जानिए और क्या-क्या कहां?

Mann Ki Baat Highlights Today: मन की बात कार्यक्रम के 101वें एपिसोड को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने वीर सावरकर को याद किया। उन्होंने कहा कि वीर सावरकर की गाथाएं त्याग के बारे में प्ररित करती हैं।

Mann Ki Baat Highlights

Mann Ki Baat Highlights Today: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार 28 मई को 'मन की बात' कार्यक्रम के 101वें एपिसोड को संबोधित किया। पीएम मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्रक्रम मन की बात में युवा संगम की चर्चा की तो वहीं वीर सावरकर और कबीर दास को भी याद किया।

मन की बात के 101वे एपिसोड की शुरुआत में पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन सबके लिए अविस्मरणीय, संसद का नया भवन गर्व और उम्मीदों से भर देने वाला है। इस दौरान पीएम ने कहा कि मन की बात कई लोगों को एक मंच पर लाने वाला कार्यक्रम है। जनभागीदारी देश की सबसे बड़ी ताकत है।

जब 'मन की बात' का प्रसारण हुआ, तो उस समय दुनिया के अलग-अलग देशों में, अलग-अलग Time zone में...कहीं शाम हो रही थी तो कहीं देर रात थी। इसके बावजूद, बड़ी संख्या में लोगों ने 100वें एपिसोड को सुनने के लिए समय निकाला था।

वीर सावरकर को नहीं भाती थी गुलामी की मानसिकता: पीएम मोदी
मन की बात कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वीर सावरकर को गुलामी की मानसिकता नहीं भाती थी। वीर सावरकर की गाथाएं त्याग के बारे में प्ररित करती हैं। वीर सावकर का योगदान आज भी यादगार। लोगों को वीर सावरकर से बहुत कुछ सीखने को मिल सकती है।

कबीर दास के दोहे को भी पीएम ने किया याद
मन की बात कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हम सबने एक कहावत कई बार सुनी होगी, बार-बार सुनी होगी - बिन पानी सब सून। बिना पानी जीवन पर संकट तो रहता ही है, व्यक्ति और देश का विकास भी ठप्प पड़ जाता है। भविष्य की इसी चुनौती को देखते हुए आज देश के हर जिले में 75 अमृत सरोवरों का निर्माण किया जा रहा है।

Museum Expo का भी किया जिक्र
मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी नेकुछ दिन पहले भारत आयोजन हुए International Museum Expo का भी जिक्र किया। पीएम मोदी ने कहा कि इसमें दुनिया के 1200 से अधिक संग्रहालय की विशेषताओं को दर्शाया गया। हमारे यहां भारत में अलग-अलग प्रकार के ऐसे कई Museums हैं, जो हमारे अतीत से जुड़े अनेक पहलुओं को प्रदर्शित करते हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि गुरुग्राम में एक अनोखा संग्रहालय है - Museo Camera, इसमें 1860 के बाद के 8 हजार से ज्यादा कैमरों का collection मौजूद है। तमिलनाडु के Museum of Possibilities को हमारे दिव्यांगजनों को ध्यान में रखकर design किया गया है।

Recommended Video

      New Parliament Building Inauguration: PM Modi का पूरे उद्घाटन समारोह में सबसे भावुक पल | वनइंडिया

      मुंबई का छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय एक ऐसा म्यूजियम है, जिसमें 70 हजार से भी अधिक चीजें संरक्षित की गई हैं। कहा कि स्वाधीनता संग्राम में आदिवासी भाई-बहनों के योगदान को समर्पित 10 नए म्यूजियम बनाए जा रहे हैं।

      50 हजार से ज्यादा अमृत सरोवरों को हुआ निर्माण
      मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने अमृत सरोवरों का भी जिक्र किया। पीएम ने कहा कि हमारे अमृत सरोवर विशेष हैं क्योंकि ये आजादी के अमृतकाल में बन रहे हैं और इसमें लोगों का अमृत प्रयास है। आपको जानकर अच्छा लगेगा कि अब तक 50 हजार से ज्यादा अमृत सरोवरों का निर्माण भी हो चुका है। ये जल सरंक्षण की दिशा में बहुत बड़ा कदम है।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+