'शहरों की भव्यता विकास नहीं, गांवों को समृद्ध बनाना हमारा लक्ष्य', संकल्प सप्ताह कार्यक्रम में बोले पीएम मोदी

Pm Modi Sankalp Saptah Speech : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में देश के आकांक्षी ब्लॉकों के लिए सप्ताह भर चलने वाले विशिष्ट कार्यक्रम 'संकल्प सप्ताह' का शुभारंभ किया, जो 3 अक्टूबर से शुरू होकर 9 अक्टूबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ब्लॉक स्तर पर प्रशासन में सुधार करना है। इसे देश के 329 जिलों के 500 आकांक्षी ब्लॉकों में लागू किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने अपना संबोधन भी दिया।

गांवों को समृद्ध बनाना हमारा लक्ष्य:पीएम मोदी
अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हम 2047 में देश को विकसित भारत के रूप में देखना चाहते हैं। लेकिन विकसित देश का मतलब यह नहीं है कि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई के अंदर भव्यता दिखे और हमारे गांव पीछे रह जाएं। हम उस मॉडल को लेकर नहीं चलते हैं। हम गांव के विकास को प्रमुखता देना चाहते हैं। 140 करोड़ लोगों के भाग्य को लेकर चलना चाहते हैं, उनके जीवन में बदलाव करना चाहते हैं।

PM Modi Sankalp Saptah Programme

आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों की बहुत बड़ी भूमिका
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों की बहुत बड़ी भूमिका होती है। ग्राम पंचायत के तेजी से काम करने की वजह से ही ब्लॉक का विकास हो पाता है। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भारत मंडपम में हो रही है। इससे भारत की सोच का पता चलता है। एक महीने के भीतर यहां पर वो लोग बैठे हैं, जो देश के लिए काम कर रहे हैं। कुछ दिन पहले यहां पर वो लोग बैठे थे, जो दुनिया को दिशा देने का काम करते हैं।

संसाधन जहां पड़ा हुआ है, वहां एक्सट्रा देने से वेस्टेज है: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि जिन-जिन ब्लॉक में या जिले में लीडरशिप की समाज को जोड़ने की ताकत है, मेरा अनुभव हैं वहां परिणाम जल्दी मिलता है। पीएम मोदी ने कहा कि संसाधन जहां पड़ा हुआ है, वहां एक्सट्रा देने से वेस्टेज है। जहां जरुरत है वहां देने से उसका अतिरिक्त उपयोग होता है, और इसलिए मैं मानता हूं कि हमारे संसाधनों का समान वितरण और अधिक जरुरत है वहां विशेष तौर डिस्ट्रिब्यूशन, ये आदत हम डालेंगे तो हमें एक और ताकत मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+