PM नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का किया शुभारंभ, अब लोगों को मिलेगी हेल्थ आईडी

PM नरेंद्र मोदी ने आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का किया शुभारंभ, अब लोगों को मिलेगी हेल्थ आईडी

नई दिल्ली, 27 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार (27 सितंबर) की सुबह 11 बजे आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का शुभारंभ किया है। पीएम नरेंद्र मोदी बोले, ''बीते 7 सालों में देश की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने का जो अभियान चल रहा है, वो आज से एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है। आज एक ऐसे मिशन की शुरुआत हो रही है, जिसमें भारत की स्वास्थ्य सुविधाओं में क्रांतिकारी परिवर्तन लाने की ताकत है।'' पीएम मोदी ने कहा, ''मुझे बहुत खुशी है कि आज से आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन देशभर में शुरू किया जा रहा है। ये मिशन देश के गरीब और मध्यम वर्ग के इलाज में होने वाली दिक्कतों को दूर करने में बहुत बड़ी भूमिका निभाएगा।''

Recommended Video

    PM Modi ने Ayushman Bharat Digital Mission को लॉन्च किया, लोगों को मिलेगी हेल्थ ID | वनइंडिया हिंदी
     Ayushman Bharat Digital Mission

    पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा,

    ''आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, अब पूरे देश के अस्पतालों के डिजिटल हेल्थ सोल्यूशंस को एक दूसरे से कनेक्ट करने का काम करेगा। इसके तहत देशवासियों को अब एक डिजिटल हेल्थ आईडी भी मिलेगी। जहां हर नागरिक का हेल्थ रिकॉर्ड डिजिटली सुरक्षित रहेगा।'

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'सबको वैक्सीन मुफ्त वैक्सीन' अभियान के तहत भारत में अब तक करीब करीब 90 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई गई है। इसमें कोविन का बहुत अहम रोल है।

    जानिए आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के बारे में?

    -आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन को प्रधानमंत्री डिजिटल स्वास्थ्य मिशन या राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन के नामों से भी जाना जाता है। इस स्कीम की घोषणा पीएम मोदी ने साल 2020 में अपने स्वतंत्रता दिवस के भाषण के दौरान की थी। पीएम मोदी द्वारा लॉन्च होने वाले इस मिशन के तहत हर नागरिक के पास हेल्थ आईडी होगी। जिसमें हर नागरिक का हेल्थ रिकॉर्ड होगा।

    -कहा जा रहा है कि ये आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन इको-सिस्टम के लिए बहुत फायदेमंद होगा। उम्मीद है कि ये ठीक उसी तरह काम करेगा जैसे पेमेंट और भुगतान के क्षेत्र में यूपीआई ने किया है।

    - आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन एक तहत एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा, जिसमें हर व्यक्ति की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी होगी। इन स्वास्थ्य संबंधी व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जाएगा।

    -आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का अहम मकसद प्रत्येक नागरिक के लिए एक स्वास्थ्य पहचान पत्र यानी हेल्थ आईडी कार्ड बनाना है। इस हेल्थ आईडी कार्ड में व्यक्तिगत स्वास्थ्य रिकॉर्ड को मोबाइल की मदद से जोड़ा जाएगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+