किसान कल्याण रैली में पीएम मोदी का विपक्ष पर निशाना, कहा- जितना ज्यादा 'दल-दल' उतना कमल खिलेगा
शाहजहांपुर। अविश्वास प्रस्ताव में शानदार जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के शाहजहांपुर पहुंचे जहां उन्होंने किसान कल्याण रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस समेत प्रमुख विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी ने विपक्ष के महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि आजकल एक दल नहीं दल के साथ दल, दल के साथ दल हो रहा है और अब दल के साथ दल हो तो दलदल हो जाता है और जितना ज्यादा दलदल होता है उतना ज्यादा कमल खिलता है। अविश्वास प्रस्ताव पर पीएम मोदी ने कहा कि कल संसद में हम उनसे लगातार ये पूछते रहे कि बताओ तो कि इस अविश्वास का कारण क्या है? लेकिन वो इसका कारण नहीं बता पाए। रोजा में किसान रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश के हर किसान के पसीने और श्रम का सम्मान हो, यही केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार की प्राथमिकता है। पढ़िए पीएम मोदी के संबोधन की बड़ी बातें...

This #NoConfidenceMotion was not moved just like that. Jab Rs 90,000 Crore idhar udhar ho gaye tab kitnon ki dukanein band ho gayi. Galat kaam band kar de, hera pheri band kar de to aisi sarkar pe wo bharoasa karenge kya?: PM Narendra Modi in Roza, Shahjahanpur pic.twitter.com/5YK1OEXQQn
— ANI UP (@ANINewsUP) July 21, 2018












Click it and Unblock the Notifications