जानिए कैसे कर रहे हैं पीएम मोदी ताबड़तोड़ यात्रा और नेताओं से मुलाकात?

नई दिल्ली। इन दिनों पीएम नरेन्द्र दामोदर दास मोदी अपने दस दिन के विदेशी यात्रा पर हैं। इन दस दिनों में मोदी की दिनचर्या काफी टाइट है। आप खुद ही देख रहे हैं कि इन दस दिनों के व्यस्त कार्यक्रमों में मोदी को चालीस नेताओं से मिलना था। मोदी के हर भाषण में आप उन्हें नये रंग और नये अंदाज में देख रहे हैं।हर कोई मोदी के एनर्जी लेवल को देखकर हैरान-परेशान हैं।

केवल देश के ही लोग विदेशी भी मोदी के अंदाज के मुरीद हो गये हैं, जिस उम्र में लोग खटिया पकड़ लेते हैं उस उम्र में देश के पीएम मोदी 15-16 घंटे काम कर रहे हैं, जो कि अपने आप में एक काफी खास बात है। तो सुनिए मोदी की इस एनर्जी के पीछे उनकी नियमित दिनचर्या और संयमित खान-पान है। जिसकी वजह से मोदी फिट लोगों को नजर आते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि जो फिट है वो ही हिट है।

मोदी का फंडा: जो फिट है वो ही हिट है

मोदी की एनर्जी का मुख्य कारण है उनके कुक बद्री मीणा, जो केवल मोदी के कुक नहीं बल्कि उनके हमराज और हमदोस्त भी है। पिछले बीस सालों से वो मोदी को अपने हाथों से खाना बनाकर खाना खिला रहे हैं। मोदी क्या खायेंगे?, कब खायेंगे? इन सारी बातों का ख्याल बद्री मीणा को रहता है तभी तो वो इस समय भी मोदी के साथ हैं। मोदी शुद्द शाकाहारी हैं, मोदी का खाना बेहद सादा और पौष्टिक होता है।

जिसकी पूरी जिम्मेदारी बद्री मीणा के कंधों पर होती है। मोदी की दिनचर्या के बारे में बात करते हुए बद्री ने कहा कि मोदी हफ्ते में तीन बार खिचड़ी खाते हैं। इसके अलावा वो गुजराती व्यंजनों के शौकिन हैं, वैसे वो नाश्ते में इडली-सांभर और डोसा भी पसंद करते हैं।

बद्री मीणा ने कहा कि मोदी को पता है कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग होता है और स्वस्थ दिमाग ही स्वस्थ भारत का निर्माण कर सकता है इसलिए वो स्वस्थ भोजन पर ध्यान देते हैं और यही वजह है कि वो बेहद ऊर्जावान दिखायी देते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+