मोदी के चरणों में तो अपनी गर्दन चढ़ा सकता हूं: साक्षी महाराज

नई दिल्ली। हिंदूओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह देकर विवादों में फंसे भगवाधारी और भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा है कि उनकी नजर में देश के पीएम नरेन्द्र मोदी तो देश के 'भाग्य विधाता' हैं और वो उनके लिए कुछ भी कर सकते हैं, यहां तक कि अगर मोदी कहें, तो वे अपनी गर्दन उनके चरणों में चढ़ा सकते हैं। साक्षी महाराज ने यह बात आज तक चैनल के मशहूर कार्यक्रम 'सीधी बात' में कही।

उन्होंने कार्यक्रम में सीधे तौर पर इस बात से इंकार कर दिया कि उनको लेकर पार्टी के अंदर महाभारत चल रहा है। यहां तक कि उन्हें अपने विवादित बयान पर भी कोई अफसोस नहीं है। हां साक्षी महाराज ने यह जरूर कहा कि उनकी बात को तरोड़-मरोड़ कर मीडिया ने सबके सामने पेश किया है। साक्षी महाराज ने कहा कि यह बात मैंने आध्यात्म के एक कार्यक्रम में इसलिए कही थी कि आजकल हिंदू परिवार में एक या दो बच्चे होते हैं, ऐसे में धर्माचरण के लिए कौन अपने बच्चे देगा, इसलिए मैंने चार बच्चे पैदा करने की बात कही थी।

मोदी के चरणों में तो अपनी गर्दन चढ़ा सकता हूं

गौरतलब है कि साक्षी ने सभी हिंदू महिलाओं को चार बच्चे पैदा करने की सलाह दी थी। जिस पर पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस पकड़ाया था। साक्षी महाराज उत्तर प्रदेश के उन्नाव से भाजपा के सांसद हैं। आपको बता दें कि सांसद साक्षी महाराज ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक जनसभा के दौरान कहा था कि भारत में चार पत्नियों और 40 औलादों की अवधारणा काम नहीं करेगी। वक्त आ गया है कि हिंदू धर्म की रक्षा के लिए हिंदू महिलाएं भी कम से कम चार बच्चे पैदा करें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+