...तो पीएम मोदी को इस नाम से बुलाते हैं चीनी युवा

नयी दिल्ली। प्रधा्नमंत्री बनने के बाद से प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी ने दुनियाभर के देशों में यात्रा कर वहां भारत की साख मजबूत करने की भरपूर कोशिश की है। मोदी जहां भी जाते है अपने बोलने के अंदाज और खास स्टाइल से युवाओं को अपनी ओर आकर्षित कर लेते हैं। यहीं कारण है कि आज मोदी के साथ युवाओं की बड़ी फौज खड़ी हो गई है।

modi in china

ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि मोदी ने अपने व्यक्तित्व से दुनियाभर में अपनी छाप छोड़ी है। युवा उनके दिवाने है। बात अगर चीनी युवाओं की करें तो उन्होंने मोदी को एक खास नाम दिया है। जी हां चीनी युवा मोदी को 'काका' कहकर पुकारते हैं। चीन के युवाओं में उनकी लोकप्रियता काफी है।

बीजिंग यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर साउथ एशियन स्टडीज के निदेशक और हिन्दी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर जिआंग जिंगकुई ने इस बात की जानकारी दी है। 'भारत और चीन-दो प्राचीन सभ्यताओं के बीच संवाद' विषय पर आयोजित एक सेमिनार में इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि चीन के युवाओं के बीच पीएम मोदी काफी लोकप्रिया है। युवा उन्हें काका के नाम से बुलाते हैं। उन्होंने बताया कि चीनी युवा भारत को जानने के लिए हिन्दी पढ़ रहे हैं। वहीं चीन की सरकार भी हिन्दी पर पैसे खर्च कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+