आजम की गंदी जुबान, फिर उगला पीएम मोदी के खिलाफ जहर

बहराइच। लगता है कि उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री आजम खां ने ठेका ले रखा है देश के प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ बोलने का। वो कोई भी मौका मोदी पर बोलने का नहीं छोड़ते हैं। बुधवार को भी उन्होंने तरकश के तीरों से मोदी के खिलाफ जहर उगला। आजम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सर्वमान्य नेता नहीं हो सकते। उनकी बादशाहत समुदाय विशेष के लोगों तक ही सीमित है।

बहराइच में ताल बघेल पयागपुर के फार्म हाउस पर आयोजित निजी कार्यक्रम में पत्नी तंजीम फातिमा के साथ शिरकत करने आये खां ने कहा कि मोदी ने मुसलमानों को ईद की मुबारकबाद न देकर संकीर्ण मानसिकता का परिचय दिया उन्होंने भाजपा सांसद साक्षी महाराज पर सीधा हमला बोला और कहा कि जिस व्यक्ति के ऊपर शिष्या के साथ दुराचार का मामला विचाराधीन हो उसे भाजपा ने टिकट देकर महिलाओं का अपमान किया है।

आजम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सर्वमान्य नेता नहीं

नगर विकास मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि जामा मस्जिद की परम्परा के अनुरूप शाही इमाम के पद पर बड़े बेटे को बैठाना चाहिए। क्या बुखारी बताएंगे शाही इमाम की दस्तारबंदी बड़े बेटे की कर रहे हैं या नहीं। खां ने यह भी कहा कि नवाज शरीफ को दस्तारबंदी में न्योता देकर शाही इमाम ने गलत परम्परा डाली है और उनके इस कृत्य से आपसी भाई-चारा प्रभावित होगा।

मालूम हो कि चंद रोज पहले भी आजम खां ने मोदी के खिलाफ बोलते हुए कहा था कि 'मेरी बीवी है, मेरे दो बच्चे हैं। और एक हमारा बादशाह है जो इस सबसे महरूम है। वह क्या समझेगा किसी दर्द को।' इससे पहले भी सपा सरकार के मंत्री आजम खां ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं की तुलना आतंकवादियों से की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+