'Gen Z कहलाने वाली जनरेशन मेरे लिए अमृत पीढ़ी', NCC-NSS कैडेट्स से बोले पीएम मोदी

PM Modi News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (24 जनवरी) को नई दिल्ली में एनसीसी/एनएसएस कैडेट्स-वॉलंटियर्स के एक कार्यक्रम में पहुंचे, जहां उन्होंने उनसे बातचीत भी करेंगे। इस दौरान पीए मोदी ने कहा कि 'Gen Z' कहलाने वाली जनरेशन मेरे लिए अमृत पीढ़ी है।

पीएम मोदी ने दिल्ली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने के लिए तैयार राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों को संबोधित किया।

PM Modi News:

कार्यक्रम में प्रस्तृति देखकर पीएम मोदी ने कहा, "आपने यहां पर जो सांस्कृतिक प्रस्तुति दी उसे देखकर गर्व की अनुभूति हो रही है। आप गणतंत्र दिवस परेड का हिस्सा बनने जा रहे हैं और इस बार ये दो वजहों से विशेष हो गया है- ये 75वां गणतंत्र दिवस है और पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड देश की नारी शक्ति को समर्पित है।

Recommended Video

      'Gen Z कहलाने वाली जनरेशन मेरे लिए अमृत पीढ़ी', NCC-NSS कैडेट्स से बोले पीएम मोदी

      नई पीढ़ी के महत्व पर दिया जोर

      इस दौरान पीएम मोदी ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनने का संकल्प दोहराया। साथ ही भारत और वर्तमान पीढ़ी के भविष्य के लिए अगले 25 वर्षों की अहमियत पर जोर दिया।

      कार्यक्रम ंमें पीएम मोदी ने कहा, ", "आपकी पीढ़ी को आपके शब्दों में 'Gen Z' कहा जाता है लेकिन मैं आपको अमृत पीढ़ी मानता हूं। आप वो लोग हैं जिनकी ऊर्जा अमृतकाल में देश को गति देगी।"

      'सभी बाधाओं को दूर करना सरकार का संकल्प'

      पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि अमृत पीढ़ी के सभी सपनों को पूरा करना, अनगिनत अवसर पैदा करना और उनके रास्ते में आने वाली सभी बाधाओं को दूर करना सरकार का संकल्प है। उन्होंने कहा कि "अमृत पीढ़ी का हर सपना सच होना चाहिए। अमृत सृजन की राह में हर अवसर प्रचुर होना चाहिए। अमृत ​​पीढ़ी की प्रगति के रास्ते में आने वाली हर बाधा को दूर किया जाना चाहिए।

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज राष्ट्रीय बालिका दिवस है आज बेटियों के साहस , जज्बे और उनकी उपलब्धियों के गुणगान करने का दिन है। बेटियों में समाज और देश को बेहतर बनाने की क्षमता होती है। इतिहास के अलग-अलग दौर में भारत की बेटियों ने अपने फौलदी इरादों और समर्पण की भावना से कई बड़े परिवर्तनों की नींव रखी है।"

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+