भारतीय पैरालंपिक दल से आज पीएम मोदी करेंगे मुलाकात
नई दिल्ली, 17 अगस्त। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पैरालंपिक में हिस्स लेने वाले भारतीय दल से मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने खुद ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी है। पीएम ने कहा कि मैं 17 अगस्त को सुबह 11 बजे पैरालंपिक दल से मुलाकात करूंगा, उनसे बातचीत करूंगा। ये जबरदस्त खिलाड़ी हैं जिन्होंने उत्कृष्ट कौशल और तप का प्रदर्शन किया है। मैं खेल प्रेमियो से आग्रह करता हूं कि वह इस कार्यक्रम को देखें।

बता दें कि इस बार पैरालंपिक 2020 में कुल 9 अलग-अलग इवेंट में भारतीय खिलाड़ी हिस्सा लेने के लिए जा रहे हैं। भारत की ओर से कुल 54 पैरा एथलीट ने हिस्सा लेंगे। इन सभी पैरा एथलीट से पीएम मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे। इस कार्यक्रम में खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी हिस्सा लेंगे। गौर करने वाली बात है कि टोक्यो में 24 अगस्त से 5 सितंबर के बीच पैरालंपिक का आयोजन किया जाएगा। भारत इस बार सबसे बड़ा दल पैरालंपिक में हिस्सा लेने के लिए भेजेगा।
वहीं टोक्यो ओलंपिक की बात करें तो भारत ने इस बार सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है और अपने नाम 7 मेडल किए हैं। भारत ने एक गोल्ड मेडल, दो सिल्वर मेडल और चार कांस्य पदक अपने नाम किए हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने ओलंपि में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के साथ मुलाात की थी। इस दौरान पीएम मोदी ने पीवी सिंधु के साथ आइसक्रीम पार्टी की। पीएम मोदी ने टोक्यो रवाना होने से पहले पीवी सिंधु से कहा था कि आपका टोक्यो अभियान सफल हो, जब आप वापस आएंगी तो आपके साथ आइसक्रीम खाऊंगा। पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा से भी इस दौरान बात की जिन्होंने भारतीय इतिहास में पहली बार सिंगल इवेंट में जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता है। ।












Click it and Unblock the Notifications