लोकसभा चुनाव: पीएम मोदी आज 25 लाख चौकीदारों से करेंगे बात

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी के मिशन 2019 के लिए 'मैं भी चौकीदार' कैंपेन शुरू किया है। इस कैंपेन के पहले चरण में आज पीएम मोदी देशभर के 25 लाख चौकीदारों से संवाद करेंगे। दरअसल, बीजेपी ने ये कैंपेन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के उस नारे के जवाब में शुरू किया है जिसमें वे अपनी रैली में राफेल के बहाने पीएम मोदी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं और 'चौकीदार चोर है' के नारे लगवाते रहे हैं।

PM Narendra Modi to interact with 25 Lakh Chowkidars

पीएम मोदी बुधवार शाम साढ़े चार बजे ऑडियो ब्रिज के जरिए देशभर के लगभग 25 लाख चौकीदारों को संबोधित करेंगे एवं उनके साथ होली के रंग साझा करेंगे। साल 2014 के लोकसभा चुनाव के पहले भी बीजेपी ने 'चाय पर चर्चा' के नाम से कैंपेन चलाया था, ये कैंपेन काफी लोकप्रिय हुआ था। अब इसी तर्ज पर पीएम मोद चौकीदारों से बातचीत करने जा रहे हैं।

भाजपा ने 'मैं भी चौकीदार' नाम से कॉलरट्यून (caller tune) भी लॉन्च की है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के मुताबिक #MainBhiChowkidar कैंपन से अभी तक 20 लाख लोग इस मुहिम से जुड़ चुके हैं। इस कैंपेन के तहत पीएम मोदी के ऑफिशियटल ट्विटर हैंडल पर उनका नाम बदल गया और ये 'चौकीदार नरेंद्र मोदी' हो गया। इसके बाद बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष से लेकर कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने ट्विटर पर अपने नाम के आगे चौकीदार जोड़ लिया था।

पिछले शनिवार को इस कैंपेन की शुरुआत करते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट किया था, 'आपका चौकीदार बिना डिगे खड़ा है और देश की सेवा कर रहा है। लेकिन मैं अकेला नहीं हूं। हर वो शख्स जो भ्रष्टाचार, गंदगी, सामाजिक बुराई से लड़ रहा है वो चौकीदार है। जो भी देश के विकास के लिए काम कर रहा है वो चौकीदार है। आज हर भारतीय कह रहा है #MainBhichowkidar हूं।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+