India Energy Week की आज शुरुआत करेंगे पीएम मोदी, खास यूनिफॉर्म को करेंगे लॉन्च

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बेंगलुरू में आयोजित हो रहे इंडिया एनर्जी वीक की शुरुआत करेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी प्लास्टिक की बोतल से बनी यूनिफॉर्म को भी लॉन्च करेंगे।

narendra modi

India Energy Week: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज इंडिया एनर्जी वीक 2023 का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत एथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर भविष्य की रणनीति को आगे बढ़ाया जाएगा। पीएम ई-20 ईंधन कार्यक्रम 6 फरवरी से 8 फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके लिखा, मैं कर्नाटक में कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए 6 फरवरी को जांऊंगा। बेंगलुरू पहुंचने के बाद मैं इंडिया एनर्जी वीक, इंडिया एनर्जी वीक 20223 में हिस्सा लूंगा। इसके बाद मैं टुमकूर में कई अहम विकास कार्यों की नींव रखूंगा। इस मौके पर पीएम मोदी प्लास्टिक की बोतल से बनी यूनिफॉर्म को भी लॉन्च करेंगे। इस यूनिफॉर्म को 28 इस्तेमाल की गई बोतल द्वारा बनाया गया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार इस कार्यक्रम में कई नेता, पारंपरिक और गैर पारंपरिक ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े लोग, सरकारें और एकेडमीशिंयस हिस्सा लेंगे और इस दौरान मौजूदा ऊर्जा से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा करेंगे। इस कार्यक्रम में दुनियाभर के 30 मंत्री हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में कुल 30 हजार प्रतिनिधि, 10000 प्रदर्शनकर्ता, 500 दुकानदार हिस्सा लेंगे। भारत में भविष्य की ऊर्जा से जुड़े अवसर और चुनौतियों पर चर्चा होग। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी राउंडटेबल चर्चा में हिस्सा लेंगे जिसमे वैश्विक तेल और गैस कंपनी से जुड़े सीईओ भी शामिल होंगे। ग्रीन ऊर्जा से जुड़े कई प्रोजेक्ट की भी पीएम मोदी शुरुआत करेंगे।

एथेनॉल ब्लेंडिंग सरकार का मुख्य केंद्र रहा है, इसकी मदद से सरकार ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर होने की दिशा में काम कर रही है। सरकार की ओर से एथेनॉल को लेकर किए जा रहे लगातार प्रयास के चलते एथेनॉल का उत्पादन 2013-14 के बाद छह गुना बढ़ गया है। एथेनॉल ब्लेंडिंग कार्यक्रम, बायोफ्यूल कार्यक्रम ने ना सिर्फ भारत की ऊर्जा क्षेत्र में सुरक्षा को बढ़ाया है बल्कि कई अन्य लाभ भी दिए हैं। जिसमे 318 लाख मीट्रिक टन कार्बन डाई आक्साइड का उत्सर्जन और विदेशी मुद्रा की सेविंग भी शामिल है। सरकार ने इसके जरिए 54000 करोड़ की विदेशी मुद्रा की बचत की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+