J-K: पीएम मोदी ने किया देश की सबसे लंबी सुरंग का उद्घाटन, जानिए खास बातें
चेनानी से नाशरी के बीच बनी सुरंग देश की सबसे बड़ी सुरंग है। यह सुरंग 9.2 किलोमीटर की है।
जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज भारत की सबसे लंबी सुरंग का उद्घाटन किया। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर चेनानी और नाशिरी के बीच हिंदुस्तान की सबसे लंबी सड़क सुरंग बनाई गई है। उद्घाटन के बाद उधमपुर में एक सभा को संबोधित करेंगे।
खास बातें
- चेनानी से नाशरी के बीच बनी सुरंग देश की सबसे बड़ी सुरंग है।
- यह सुरंग 9.2 किलोमीटर की है।
- जो उधमपुर जिले के चिनैनी इलाके से शुरू होकर रामबन जिले के नाशरी नाला तक बनाई गई है।
- सुरंग में इंटरनेट काम करता है।
- इस सुरंग को बनाने में 3720 करोड़ रुपयों की लागत आई है।
-

- सुरंग में 124 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं जो कि 360 डिग्री व्यू देते हैं।
- सुरंग में खास FM फ्रिक्वेंसी पर गानें भी सुने जा सकते हैं।
- जिसके कि आपातकालीन स्थिति में आप fm के जरिए अपना मैसेज दे सकते हैं।
- पूरी सुरंग में 29 क्रॉस ओवर पैसेजेस बनाए गए हैं।
- देश सबसे लंबी सुरंग को तैयार करने में 5 साल का वक्त लगा है।













Click it and Unblock the Notifications