झारखंड में कोयले का खजाना फिर भी लोग अंधेरे में-पीएम मोदी

दुमका। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विरोधियों पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोई माई का लाल पैदा नहीं हुआ, जो आदिवासियों की जमीन छीन सके। पीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लोगों से कहा कि कांग्रेस के लोगों को आपकी याद नहीं आती है।

narendra modi

मोदी ने कहा कि कांग्रेस को कभी आदिवासियों की याद नहीं आई। पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी जी ने सबसे पहले आदिवासी मंत्रालय बनाया था। मोदी ने कहा कि सरकार की तिजोरी पर सिर्फ गरीबों का हक है।

पीएम ने लोगों से सेवा करने का एक मौका देने की अपील करते हुए कहा कि विपक्षियों के पास कोई मुद्दा नहीं, वह सिर्फ लोगों को गुमराह करती है। महाराष्ट्र के आदिवासियों ने बीजेपी की सरकार बनवाई, बीजेपी की सरकार ने आदिवासियों को उनका हक दिलवाया, एमपी, गुजरात, राजस्थान में भाजपा की सरकार विकास के लिए हर संभव प्रयास करेगी। साथ ही इन राज्यों को नयी बुलंदियों पर ले जाने में पूरी ताकत झोंक देगी।

मोदी ने लोगों से कहा कि जबतक आदिवासी भाई मजबूत नहीं होंगे तब तक विकास नहीं हो सकता है। इसीलिए भाजपा को वोट देकर विकास के अभियान में आप अपना सहयोग दें। वहीं पीएम ने शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन पर भी जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि कि झारखंड में सरकार की नहीं, बाप-बेटे की तिजोरी भरी। कोयले की नई नीलामी पॉलिसी से 25 हजार करोड़ की आमदनी झारखंड को होगी। पीएम ने कहा कि कोयले के भंडार के बावजूद झारखंड अंधेरे में डूबा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+