Gujarat election 2017: अजान की आवाज सुन पीएम मोदी 2 मिनट के लिए हुए चुप
नवसारी। विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए गुजरात पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार शाम नवसारी में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे तभी पास स्थित मस्जिद से अजान की आवाज सुन अपना भाषण दो मिनट के लिए रोक दिया। इससे पहले साल 2016 में पश्चिम बंगाल में एक चुनावी रैली के दौरान भी पीएम मोदी ने अजान की आवाज के चलते अपना भाषण बीच में ही रोक दिया था। करीब पांच मिनट तक सभा स्थल पर वह बिल्कुल शांत रहे।

अजान समाप्त होने के बाद उन्होंने कहा था कि मैं किसी की प्रार्थना में किसी भी तरह अवरोध नहीं पैदा करना चाहता हूं। इसलिए मैंने निर्णय लिया की मैं थोड़ी देर के लिए चुप रहूं। पीएम मोदी गुजरात में बीजेपी के लिए धुंआधार रैलियां कर रहे हैं। अपने रैली में पीएम मोदी लगातार कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं। मोदी ने अपने काम का हिसाब देते हुए कहा, 'दुनिया में भारत की वाहवाही होती है। लेकिन कांग्रेस ऐसा काम करती है कि देश को शर्मिंदा होना पड़ता है।'
नवसारी में पीएम मोदी ने माल एवं सेवा कर (जीएसटी) को 'गब्बर सिंह टैक्स' बताने पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को आड़े हाथ लिया और कहा कि देश लूटने वाले सिर्फ डकैतों के बारे में ही सोच सकते हैं। मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के समय में हुए हमले में अमरनाथ यात्रियों के मारे जाने और हाल में गुजरात के तीर्थयात्रियों से भरी बस पर आतंकी हमले की तुलना की। उन्होंने कहा कि गुजरात के तीर्थयात्रियों पर हमला करने वालों को खोज-खोजकर मारा गया।












Click it and Unblock the Notifications