पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी भाई दूज की बधाई, किया ये Tweet
नई दिल्ली। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक पर्व भाई दूज आज है, यह पांच दिवसीय दीपावली पर्व की श्रृंखला का अंतिम पर्व है। आज के दिन बहन भाई का तिलक कर उसके दीर्घायु की प्रार्थना करती है। भाई भी बहन की सुरक्षा का संकल्प लेता है।

देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने भी देश वासियों को आज भाई दूज की शुभकामनाएं दी हैं। पीएम मोदी ने ट्वीट किया है कि भाई दूज के पावन पर्व की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई।
ये है शुभ मुहू्र्त
- मुहूर्त प्रारंभ- दोपहर 1 बजकर 10 मिमट
- मुहूर्त समाप्त- दोपहर 3 बजकर 27 मिनट
- मुहूर्त अवधि- 2 घंटे 17 मिनट
चौमुखी दीपक
आज की शाम गोधूलि बेला में यमराज के नाम से चौमुखी दीया जलाकर घर के बाहर रखती है जिसका मुख दक्षिण दिशा की ओर होता है। इसके पीछे दर्शन है कि भाई के प्राण की रक्षा होती है। भाई का चतुर्दिक विकास होता है और वो तरक्की के रास्ते पर सफलता पूर्व चलता है और निरोग रहता है।
भाई दूज के पावन पर्व की सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई।
Greetings to you all on the special occasion of Bhai Dooj, a festival that celebrates the strong brother-sister bond.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 9, 2018












Click it and Unblock the Notifications