'मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड...', अमेरिका में PM मोदी के गुड बॉय स्पीच की 10 बड़ी बातें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अमेरिका दौरा अब खत्म हो गया है। पीएम मोदी ने वॉशिंगटन डीसी के रोनाल्ड रीगन सेंटर में सामुदायिक कार्यक्रम में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया। ये अमेरिका के दौरे का पीएम मोदी का आखिरी यानी गुड बॉय स्पीच था। पीएम मोदी यहां से अब मिस्र के लिए रवाना होंगे।
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ऐसा लग रहा है जैसे मिनी इंडिया यहां उमड़ा है। पीएम मोदी ने कहा कि मेक इन इंडिया, मेक फॉर वर्ल्ड बनेगा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत में निवेश करने का यही सही वक्त है। अपने भाषण के आखिर में पीएम मोदी ने कहा कि जिस तरह लोग खाना खाने के बाद स्वीट डिश खाते हैं, उसी तरह मैं अपना दौरा आप लोगों से मिलकर खत्म कर रहा हूं।''

PM मोदी के अमेरिका में आखिरी संबोधन की 10 बड़ी बातें...
1. रोनाल्ड रीगन सेंटर में सामुदायिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण की शुरुआत में कहा, ''आप लोगों ने इस हॉल में एक तरह से भारत का फूल मैप बना दिया है। आप यहां दूर-दूर से आए हैं। ऐसा लग रहा है जैसे 'मिनी इंडिया' उमड़ आया है। अमेरिका में 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की इतनी सुंदर तस्वीर दिखाने के लिए मैं आप सभी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं, अभिनंदन करता हूं।''
2. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, ''भारत और अमेरिका के परस्पर रिश्तों की एक नई और गौरवशाली यात्रा आरंभ हुई है। यह नई यात्रा ग्लोबल स्ट्रैटेजिक इशूज पर हमारे कन्वर्जन की है। यह नई यात्रा मेक इन इंडिया-मेक फॉर द वर्ल्ड, उसे लेकर हमारे कोऑपरेशन की है। दोनों देश एक मजबूत देश की ओर कदम बढ़ा रहे हैं। फाइटर इंजन प्लेन बनाने का फैसला भारत के डिफेंस सेक्टर के लिए यह मील का पत्थर साबित होगा। इस समझौते से अमेरिका म्यूचुअल ट्रस्ट को भी शेयर करेगा।''
3. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''मैं राष्ट्रपति जो बाइडेन का आभारी हूं बीते 3 दिनों में लगातार हम साथ रहें। हमारी कई विषयों पर खुलकर बातचीत हुई। मैं अनुभव से कहता हूं कि वे एक सुलझे हुए अनुभवी नेता हैं। मैं सार्वजनिक रूप से उनके इस प्रयासों की सराहना करता हूं।''
4. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''इस यात्रा के दौरान माइक्रोन, गूगल, एप्लाइड मैटेरियल जैसी दिग्गज कंपनियों ने भी भारत में निवेश करने का ऐलान किया है। माइक्रोन द्वारा सेमीकंडक्टर सेक्टर में 2.5 बिलियन डॉलर का निवेश करेगा।''
5. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''भारत में गूगल का AI रिसर्च सेंटर 100 से अधिक भारतीय भाषा पर काम करेगा। भारत सरकार की मदद से यहां यूनिवर्सिटी ऑफ ह्यूस्टन में तमिल स्टडी चेयर की स्थापना की जाएगी। जिससे तमिल संस्कृति और दुनिया की सबसे प्राचीन तमिल भाषा का प्रभाव बढ़ेगा।''
6. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''गूगल भी भारत में अपना ग्लोबल फिनटेक सेंटर खोलने जा रहा है। एप्लाइड मैटेरियल द्वारा भारत में सेमीकंडक्टर इक्विपमेंट के लिए 400 मिलियन डॉलर का निवेश करेगा। इसके अलावा, बोइंग ने भारत में 100 अरब डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है। इन सभी समझौतों और घोषणाओं से नौकरियां पैदा होंगी और उच्च-प्रौद्योगिकी विनिर्माण और नवाचार को बढ़ावा मिलेगा।''
7.पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''भारत में पिछले सालों में डिजिटल क्रांति आई है वह अभूतपूर्व है। गांव की दुकान में भी कैशलेश पेमेंट हो रहा है। भारत में आ रहे ऐसे बदलावों के मैं कई उदाहरण दे सकता हूं। मैं जानता हूं कि आपको ये सब देखकर गर्व हो रहा होगा कि कैसे भारत का सामर्थ्य आज पूरे विश्व के विकास को दिशा दे रहा है।''
8. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''भारत की 100 से ज्यादा पुरानी मुर्तियां जो हमारे यहां से चोरी हुई थी, अमेरिका ने उसे लौटाने का फैसला किया है। इसके लिए मैं अमेरिकी सरकार का विशेष रूप से आभार प्रकट करता हूं।''
9. पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, ''भारत लोकतंत्र की जननी है और अमेरिका उन्नत लोकतंत्र का चैंपियन। दुनिया आज दोनों महान लोकतंत्रों के बीच साझेदारी को मजबूत होते हुए देख रही है। अमेरिका हमारा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और निर्यात गंतव्य है।''
10. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ''भारत में जितना संभव हो उतना निवेश करने का यह सबसे अच्छा समय है।'' पीएम मोदी ने कहा कि अब यह फैसला लिया गया है कि H1B वीजा का नवीनीकरण अमेरिका में ही किया जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications