कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पीएम मोदी ने इन 7 बातों में मांगा आपका साथ

एम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस से हम जंग जीतेंगे, लेकिन देशवासियों को इन सात बातों में अपना सहयोग देना होगा...

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 19 दिनों के लिए लॉकडाउन का आगे बढ़ा दिया है। देश में अब 3 मई तक के लिए लॉकडाउन जारी रहेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा कि देशवासियों ने परेशानी सहकर कोरोना वायरस के खतरे को काफी हद तक टाला है। पीएम मोदी ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान कुछ छूट दी जाएंगी, लेकिन अगर कोरोना वायरस ने किसी भी क्षेत्र में कदम रखा तो दी गई छूट तुरंत वापस ले ली जाएगी। इस दौरान पीएम मोदी ने देशवासियों से सात बातों के लिए उनसे उनका सहयोग भी मांगा।

Recommended Video

    Coronavirus Lockdown Extened 3 May: PM Modi ने 7 बातों में मांगा जनता का साथ | वनइंडिया हिंदी
    इन सात बातों में मांगा पीएम मोदी ने साथ

    इन सात बातों में मांगा पीएम मोदी ने साथ

    1:- अपने घर के बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें, विशेषकर ऐसे व्यक्ति जिन्हें पुरानी बीमारी हो, उन्हें ज्यादा देखभाल की जरूरत है।

    2:- लॉकडाउन और Social Distancing की लक्ष्मण रेखा का पूरी तरह पालन करें। घर में बने फेसकवर या मास्क का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

    3:- अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें। गर्म पानी, काढ़ा जैसी चीजों का निरंतर सेवन करें।

    किसी को भी नौकरी से ना निकालें

    किसी को भी नौकरी से ना निकालें

    4:- कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने में मदद करने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल एप जरूर डाउनलोड करें। दूसरों को भी इस एप को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें।

    5:- जितना हो सके, उतने गरीब परिवार की देखरेख करें। संकट के समय में इन लोगों के भोजन की आवश्यकता पूरी करें।

    6:- आप अपने व्यवसाय, अपने उद्योग में अपने साथ काम करे लोगों के प्रति संवेदना रखें। किसी को भी नौकरी से ना निकालें।

    7:- देश के कोरोना योद्धाओं- हमारे डॉक्टर, नर्सेस, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी आदि लोगों का पूरा सम्मान करें।

    'कोरोना के खतरे को आपने काफी हद तक टाला'

    'कोरोना के खतरे को आपने काफी हद तक टाला'

    अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी के खिलाफ भारत की लड़ाई बहुत मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। आपकी तपस्या, आपके त्याग की वजह से भारत अब तक कोरोना से होने वाले नुकसान को काफी हद तक टालने में सफल रहा है। हालांकि मैं जानता हूं कि आपको कितनी दिक्कते आई हैं, किसी को खाने की परेशानी, किसी को आने-जाने की परेशानी, कोई घर-परिवार से दूर है लेकिन आप देश की खातिर, एक अनुशासित सिपाही की तरह अपने कर्तव्य निभा रहे हैं।

    'देश के सामने दो अहम चिंताएं'

    'देश के सामने दो अहम चिंताएं'

    पीएम मोदी ने कहा, 'देश के सामने दो अहम चिंताएं हैं, जिनकी वजह से सरकार को 3 मई तक के लिए लॉकडाउन बढाने का फैसला लेना पड़ा है। कोरोना वायरस बहुत तेजी से पूरी दुनिया में फैल रहा है। लोगों को इसे फैलने से रोकना है और हॉटस्‍पाट्स नहीं बनने देना है। देश में तेजी से हॉटस्‍पॉट्स में इजाफा हो रहा है। इसे रोकना बहुत जरूरी है। मेरी सभी देशवासियों से ये प्रार्थना है कि अब कोरोना को हमें किसी भी कीमत पर नए क्षेत्रों में फैलने नहीं देना है। स्थानीय स्तर पर अब एक भी मरीज बढ़ता है तो ये हमारे लिए चिंता का विषय होना चाहिए।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+