Salim Durani: सलीम दुर्रानी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, तस्वीरें शेयर कर पुरानी मुलाकात को किया याद

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने इस दौरान कुछ पुरानी यादों की तस्वीरें शेयर करते हुए उनके साथ अपनी मुलाकातों का भी जिक्र किया है।

 Salim Durrani and pm modi

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर सलीम दुर्रानी (Salim Durrani) का निधन हो गया है। लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे दुर्रानी ने 88 साल की उम्र में अंतिम सांस ली, कभी फैंस की मांग पर बॉल को बाउंड्री के बाहर का रास्ता दिखाने वाले किक्रेटर ने आज दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने दुर्रानी के साथ पुरानी यादों की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए उनके निधन पर दुख जताया है।

सलीम दुर्रानी के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर लिखा, 'सलीम दुर्रानी जी का गुजरात से बहुत पुराना और गहरा नाता रहा है। वह कुछ वर्षों तक सौराष्ट्र और गुजरात के लिए खेले। उन्होंने गुजरात को अपना घर भी बनाया। मुझे उनके साथ बातचीत करने का अवसर मिला है और मैं उनके बहुमुखी व्यक्तित्व से बहुत प्रभावित हुआ हूं। उनकी कमी जरूर खलेगी। सलीम दुरानी जी क्रिकेट के दिग्गज थे, अपने आप में एक संस्था थे। उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में भारत के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मैदान के अंदर और बाहर वह अपने अंदाज के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से आहत हूं। उसके परिवार तथा मित्रों के लिए संवेदनाएं। उसकी आत्मा को शांति मिलें।

जामनगर के एक कार्यक्रम में हुई मुलाकात का पीएम मोदी ने किया जिक्र
पीएम मोदी ने आगे लिखा कि, 'मुझे कई मौकों पर महान सलीम दुर्रानी जी से बातचीत करने का अवसर मिला। ऐसा ही एक अवसर था जनवरी 2004 में जामनगर के एक कार्यक्रम में, जिसमें महान क्रिकेटर वीनू मांकड़ जी की प्रतिमा का उद्घाटन किया गया था। प्रस्तुत हैं कार्यक्रम की कुछ यादें।'

अफगानिस्तान के काबुल शहर में हुआ था दुर्रानी का जन्म
अफगानिस्तान के काबुल शहर में 1934 में जन्मे पूर्व क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का लंबी बीमारी के बाद रविवार सुबह अपने जामनगर स्थित घर में निधन हो गया। इसकी पुष्टि पारिवारिक सूत्रों ने की। उन्होंने साल 1960 में इंडिया के लिए टेस्ट मैच खेलने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। बाए हाथ के इस स्लो बॉलर ने भारत के लिए कुल 29 टेस्ट खेले और 75 विकेट लिए। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट 1973 में इंग्लैंड के खिलाफ खेला था।

ये भी पढ़ें- सलीम दुर्रानी दर्शकों की डिमांड पर लगाते थे छक्के, फिल्म चरित्र में अपने अभिनय से बनाया सबको दीवाना

अर्जुन अवॉर्ड से किए जा चुके थे सम्मानित
अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित सलीम दुर्रानी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 104 के सबसे बड़े स्कोर के साथ कुल 1202 रन बनाए। टेस्ट में उन्होंने 1 शतक और 7 अर्धशतक अपने नाम किए थे। टेस्ट मैच के खिलाड़ियों में दुर्रानी के नाम की चर्चा उस वक्त सबसे अधिक होने लगी थी, जब उन्होंने भारत को 1971 में वेस्टइंडीज में पहली टेस्ट जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। इसके अलावा 1961-62 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की सीरीज जीत में शानदान प्रदर्शन करते हुए कोलकाता और चेन्नई टेस्ट में आठ और दस विकेट लेकर भारत को 2-0 से सीरीज जीत दिलाई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+