PM मोदी ने सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक के निधन पर जताया शोक, बोले- देश के लिए गहरी क्षति
PM Modi Sulabh International founder Bindeshwar Pathak: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि डॉ. बिंदेश्वर पाठक जी का निधन हमारे देश के लिए एक गहरी क्षति है।
उन्होंने कहा कि वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने सामाजिक प्रगति और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को महत्वपूर्ण समर्थन प्रदान किया।

डॉ. बिंदेश्वर पाठक जी का निधन हमारे देश के लिए एक गहरी क्षति है। वह एक दूरदर्शी व्यक्ति थे, जिन्होंने सामाजिक प्रगति और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए बड़े पैमाने पर काम किया। बिंदेश्वर जी ने स्वच्छ भारत के निर्माण को अपना मिशन बना लिया। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन को जबरदस्त समर्थन प्रदान किया। हमारी विभिन्न बातचीत के दौरान स्वच्छता के प्रति उनका जुनून हमेशा दिखता रहा।
उनका काम कई लोगों को प्रेरणा देता रहेगा। इस कठिन समय में उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। ओउम शांति।
सुलभ इंटरनेशनल के केंद्रीय कार्यालय में झंडा फहराने के बाद बिंदेश्वर पाठक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
बता दें कि बिंदेश्वर पाठक बिहार के वैशाली जिले के रहने वाले थे। उन्होंने वर्ष 1970 में सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस ऑर्गनाइजेशन की स्थापना की थी। बिंदेश्वर पाठक सामाजिक कार्यों में हमेशा आगे रहते थे। उन्होंने सुलभ इंटरनेशनल की स्थापना की, जो मानव अधिकारों, पर्यावरण स्वच्छता, ऊर्जा के गैर-पारंपरिक स्रोतों, अपशिष्ट प्रबंधन और सामाजिक सुधारों को बढ़ावा देने के लिए काम करती है।
यह भी पढ़ें- सुलभ इंटरनेशनल के संस्थापक बिंदेश्वर पाठक का निधन, दिल्ली AIIMS में ली अंतिम सांस












Click it and Unblock the Notifications