'मुझे पता नहीं था कि मैं बेंगलुरु कब पहुंचूंगा, इसलिए...', PM मोदी ने बताया स्वागत करने से क्यों रोका CM को

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार ( 26 अगस्त) की सुबह बेंगलुरु में ISRO मुख्यालय पहुंचे हैं। पीएम मोदी ने यहां चंद्रयान-3 मिशन में शामिल ISRO टीम के वैज्ञानिकों से मुलाकात की। पीएम मोदी अपनी दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की यात्रा के समापन के तुरंत बाद बेंगलुरु पहुंचें।

पीएम मोदी की इस यात्रा को लेकर कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि प्रोटोकॉल के खिलाफ जाकर सीएम को हवाई अड्डे पर स्वागत करने से रोका गया है। अब पीएम मोदी ने बेंगलुरु में HAL एयरपोर्ट के बाहर आकर जब बीजेपी कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित किया, तो इस दौरान उन्होंने बताया कि, उन्होंने कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और राज्यपाल को क्यों नहीं बुलाया।

PM Modi

पीएम मोदी ने कहा, ''चूंकि दूर से आना था, मुझे नहीं पता था कि मैं बेंगलुरु कब पहुंचूंगा, इसलिए मैंने सीएम, डिप्टी सीएम और राज्यपाल से इतनी जल्दी परेशानी न उठाने का अनुरोध किया था। मैंने उनसे कहा था कि आप सुबह-सुबह कष्ट मत उठाइए, मैं तो वैज्ञानिकों को प्रणाम करके चला जाऊंगा।''

पीएम मोदी ने आगे कहा, ''मैं कभी बाद में कर्नाटक जरूर, आऊंगा... मुख्यमंत्री जी, और उप-मुख्यमंत्री जी, प्रोटोकॉल जरूर निभाए। लेकिन इस बार उन्होंने सहयोग किया। मैं उनका इसके लिए आभार व्यक्त करता हूं।''

कांग्रेस ने प्रोटोकॉल पर उठाए थे सवाल

इससे पहले कांग्रेस नेता और सांसद जयराम रमेश ने शुक्रवार रात को पीएम मोदी पर प्रोटोकॉल के खिलाफ जाने के लिए निशाना साधा था। जयराम रमेश ने ट्वीट में लिखा था, ''प्रधानमंत्री इसरो को बधाई देने के लिए अपनी विदेश यात्रा के बाद कल सुबह 6 बजे सीधे बेंगलुरु पहुंचेंगे। वह अपने से पहले इसरो के वैज्ञानिकों को सम्मानित करने के लिए कर्नाटक के सीएम और डिप्टी सीएम से इतने चिढ़ गए हैं कि उन्होंने प्रोटोकॉल के खिलाफ जाकर सीएम को हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करने से रोक दिया है। यह घृणित ओछी राजनीति के अलावा और कुछ नहीं है।''

उन्होंने आगे लिखा, ''क्या पीएम मोदी 22 अक्टूबर, 2008 को चंद्रयान-I के सफल प्रक्षेपण के ठीक बाद अहमदाबाद में अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र की सीएम मोदी की यात्रा को भूल गए हैं, जब डॉ. मनमोहन सिंह प्रधान मंत्री थे?"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+